सेल्फी लेने पहुंचा फैन, खेसारी लाल यादव ने दिया धक्का, Video देख यूजर्स बोले- गलती कर दी

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार वो अपने फैन पर गुस्सा होने को लेकर चर्चा में बने हैं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
खेसारी लाल यादव का वायरल वीडियो (Photo: Instagram/goluk_umar5464) खेसारी लाल यादव का वायरल वीडियो (Photo: Instagram/goluk_umar5464)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है. हाल ही में पटना में आयोजित एक भव्य इवेंट में खेसारी शामिल हुए थे, जहां उनके साथ मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस नीलम गिरी भी मौजूद थीं. इस दौरान खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement

हाल ही में बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें ग्लैमर और सोशल मीडिया की दुनिया के बड़े नाम एक साथ नजर आए. भोजपुरी सिनेमा के 'हिट मशीन' कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव की मौजूदगी ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया था.

खेसारी लाल का वीडियो हुआ वायरल
इस इवेंट में इन सितारों को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस उमड़े थे, लेकिन इसी भीड़ के बीच एक ऐसी घटना घटी जिसने सुर्खियां बटोर लीं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव परफॉर्म के बाद कुर्सी पर पानी पीने बैठते हैं.  इसी बीच उनका एक क्रेजी फैन अपने पसंदीदा स्टार के साथ एक सेल्फी लेने के लिए उनके बिल्कुल करीब पहुंच जाता है.  जैसे ही फैन ने फोन आगे बढ़ाया, खेसारी ने झटके से अपने हाथ से उसे धकेल दिया.

Advertisement

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. खेसारी लाल यादव के इस व्यवहार को लेकर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. जहां कुछ लोग इसे सेलिब्रिटी का 'एटीट्यूड' और फैंस का अपमान बता रहे हैं, वहीं खेसारी के कट्टर समर्थक उनका बचाव कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी को घमंड हो गया है.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'बहुत गलती करी खेसारी भाई.'  

पटना में हुआ भव्य इवेंट
इस पूरे वाकये के दौरान बिग बॉस कंटेस्टेंट नीलम गिरी भी वहीं मौजूद थीं, जिससे इस घटना को और ज्यादा कवरेज मिल गई. हाथ से धक्का देने वाली इस क्लिप ने खेसारी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना यह होगा कि क्या खेसारी इस वायरल वीडियो पर अपनी कोई सफाई देते हैं या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement