सीएम विजय से मिले कमल हासन, रखी ये 6 डिमांड, बोले- गर्व महसूस हुआ

कमल हासन ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय थलापति से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी इस बैठक में उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री की वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 6 महत्वपूर्ण मांगें सौंपीं कमल हासन ने राज्य सरकार से इंडस्ट्री के लिए सहयोग और समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि फिल्म इंडस्ट्री अपनी समस्याओं से बाहर आ सके इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं, जिससे फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई

Advertisement
कमल हासन ने की क्या डिमांड (Photo: X/ikamalhaasan) कमल हासन ने की क्या डिमांड (Photo: X/ikamalhaasan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

साउथ के दिग्गज एक्टर कमल हासन ने तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति से मुलाकात की है. उन्होंने सीएम के आगे 6 अहम डिमांड भी रखी हैं. कमल हासन ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की हैं. जानते हैं कि कमल हासन ने सीएम से इंडस्ट्री के लिए क्या मांग की. 

सीएम से मिले कमल हासन
अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. राज्य में नई सरकार बनने के बाद कमल हासन सीएम से मिलने पहुंचे. एक्टर ने थलपति विजय को सीएम बनने के बधाई दी. बैठक में उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी 6 अहम मांगें सौंपीं और राज्य सरकार के समर्थन की जरूरत पर जोर दिया, ताकि इंडस्ट्री आज जो मुश्किलों का सामना कर रही है, उनसे बाहर आ सके.

Advertisement

सीएम संग फोटो शेयर करते हुए कमल हासन लिखते हैं कि आज मैंने माननीय तमिलनाडु मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने तमिलनाडु के विकास के कई सपने बड़े उत्साह से साझा किए. बैठक के दौरान जो विनम्रता और स्नेह दिखा, उससे मुझे गर्व महसूस हुआ. मैंने उन्हें  6 महत्वपूर्ण मांगें सौंपीं. ये भी बताया कि इस वक्त तमिल फिल्म इंडस्ट्री कई चुनौतियों का सामना कर रही है. इंडस्ट्री को तमिलनाडु सरकार के सहयोग और समर्थन की बेहद जरूरत है. ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे.

अपने पसंदीदा कलाकारों को साथ देखकर फैन्स का दिल खुशी से भर आया है. पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है. कमल हासन और विजय को साथ देखकर एक फैन ने लिखा, भारतीय सिनेमा के दो GOATs एक साथ. एक और फैन ने लिखा, गुरु हमेशा शिष्य की सफलता पर गर्व करते हैं. धन्यवाद सर, आप एक महान इंसान हैं.

Advertisement

हाल ही में, कमल हासन ने विजय को तमिलनाडु का नया मुख्यमंत्री बनने पर भी बधाई दी थी. उन्होंने बधाई देते हुए लिखा कि तमिल विजयी लीग के अध्यक्ष, माननीय तमिलनाडु मुख्यमंत्री, मेरे भाई श्री विजय @TVKVijayHQ के नेतृत्व में तमिलनाडु चमके. ये नई ऊंचाइयों तक पहुंचे. मैं अपनी हार्दिक बधाई देता हूं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement