मनोरंजन की दुनिया में आज कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. सबसे पहले आज बॉलीवुड में दो बड़ी फिल्में बंदर और है जवानी तो इश्क होना है रिलीज हुई. फिर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान की चर्चा रही, जिन्होंने एक ऐसी सिंगर की किस्मत पलटी जो इंडियन आइडल जैसा पॉपुलर रियलिटी शो हार चुकी थी. वहीं अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन ने सबको हैरान किया. 15 साल की उम्र में युग ने खुद को काफी बदल डाला है.
ब्लू बिकिनी में इतराई 24 साल की हसीना, समंदर किनारे दिए किलर पोज
बीच वेकेशन का सीजन हो और अवनीत कौर की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है. हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस का स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है.
इंटीमेट सीन में बहका एक्टर, अनकंफर्मेटबल हुई एक्ट्रेस? बताया बोल्ड सीन का सच
बोल्ड शोज का हिस्सा बनने से पहले नेहल ने टीवी पर हाउस अरेस्ट, अशोका और तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज में काम किया था. पर वहां उनका करियर सेट नहीं हो पाया.
उर्वशी ढोलकिया ने खुलासा किया कि वह सिर्फ 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं. पति को छोड़ वो पिता के पास लौट आई थीं. बावजूद इसके अपनी एक्टिंग की जिद को नहीं छोड़ा, पेरेंट्स की मदद से उसे पूरा किया.
19 साल पहले हारी थी इंडियन आइडल, मगर ए आर रहमान ने ब्रेक देकर बदली किस्मत
‘इंडियन आइडल’ के तीसरे सीजन से देशभर में मशहूर होने वाली दिपाली सहाय को भी 19 साल के इंतजार के बाद बड़ा मौका मिल गया. उन्हें ए आर रहमान ने मैं वापस आऊंगा फिल्म में गाने का चांस दिया है.
काजोल के 15 साल के बेटे युग का ट्रांसफॉर्मेशन, इतना बड़ा हुआ, फिटनेस देख उड़ेंगे होश
युग देवगन का 15 साल की उम्र में फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युग जिम में मेहनत करते हुए दिख रहे हैं. उनका स्टेमिना और पावर साफ नजर आया.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क