Film Wrap: पश्चिम बंगाल में बैन हुए 'द केरल स्टोरी', अक्षय-रवीना का हो गया पैचअप

एंटेरटेनमेंट की दुनिया में सोमवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बैन करने का आदेश दिया. तो वहीं अक्षय कुमार और रवीना टंडन सालों बाद एक इवेंट के मंच पर साथ नजर आए. बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़िए हमारे फिल्म रैप में.

Advertisement
अदा शर्मा, अक्षय कुमार, रवीना टंडन अदा शर्मा, अक्षय कुमार, रवीना टंडन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

एंटेरटेनमेंट की दुनिया में सोमवार का दिन काफी हलचल भरा रहा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बैन करने का आदेश दिया. तो वहीं अक्षय कुमार और रवीना टंडन सालों बाद एक इवेंट के मंच पर साथ नजर आए. बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़िए हमारे फिल्म रैप में.

The Kerala Story पर पश्चिम बंगाल में लगा बैन, 'शांति' बनाए रखने के लिए ममता सरकार का फैसला

Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बैन करने का फैसला किया है. ममता ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिए हैं कि बंगाल के थिएटरों से फिल्म को हटाया जाए. कहा जा रहा है कि ये फैसला बंगाल में शांति बनाए रखने के लिए लिया गया है. ताकि शहर में हिंसा और क्राइम के वाकये ना हों.

सालों बाद साथ दिखे रवीना-अक्षय, भुलाए गिले-शिकवे! कभी टूटी थी सगाई

बॉलीवुड के एक्स-कपल अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक इवेंट में साथ आए. सालों बाद दोनों को साथ देख फैंस एक्साइटेड दिखे.

पति संग रोमांटिक हुई तारक मेहता की एक्ट्रेस, किया Liplock, पीछे पड़े ट्रोल्स

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस प्रिया आहूजा फैंस की फेवरेट हैं. उनके इंस्टा पोस्ट वायरल होते हैं. अब प्रिया ने पति संग रोमांटिक फोटो शेयर की है. पति मालव राजदा संग प्रिया की ये वेकेशन फोटोज हैं. तस्वीरों में कपल समंदर किनारे रोमांस कर रहा है.

Advertisement

चुइंगम चबाकर उर्फी ने बॉडी पर चिपकाया, ट्रोल्स बोले- बस करो

चुइंगम खाने के तो बहुत लोग शौकीन होते हैं, लेकिन क्या कभी किसी को चुइंगम से बने कपड़े पहने देखा है? अगर नहीं, तो अब देख लीजिए. फैशन क्वीन उर्फी जावेद ने अब चुइंगम से बनी टॉप पहनी है. क्यों हो गए ना हैरान?

एक्ट्रेस ने बनाई जबरदस्त बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन के लिए किया ये खास काम

मराठी एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी को अपने बढ़िया एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. उन्होंने सालभर में खास वर्कआउट से वजन घटाया. जानिए उनके डाइट सीक्रेट.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement