Film Wrap: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सलमान खान के बदले सुर, तमन्ना भाटिया पर फिर बोले अन्नू कपूर

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- अन्नू कपूर ने एक बार फिर तमन्ना भाटिया की बॉ़डी को लेकर बात की है. इसके अलावा सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की हाई फीस को लेकर विवादित बयान दिया है.

Advertisement
छात्र आंदोलन पर बोले सलमान खान (Photo: Screengrab) छात्र आंदोलन पर बोले सलमान खान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया है. वहीं दूसरी ओर 'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर वेदिका पिंटो ने बड़ा खुलासा किया है.

'सोनम भाई कुछ खा लो, अब तो PM ने भी ट्वीट कर दिया', सलमान खान के बदले सुर! छात्र आंदोलन खत्म करने की अपील
NEET पेपर लीक विवाद पर सलमान खान ने एक बार फिर छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया.  उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए छात्रों से घर लौटने की अपील की. साथ ही सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म कर खाना खाने की  गुजारिश भी की. 

Advertisement

'बस... बस... बस...' NEET विवाद पर भड़के सोनू निगम! सवाल सुनते ही कहा- नो
मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू निगम ने छात्रों के चल रहे विरोध-प्रदर्शन पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उनके इस जवाब ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. 

9 साल बड़े शादीशुदा एक्टर संग रोमांटिक हुई हीरोइन, इंटीमेट सीन करने में लगा डर? बताया सच
'मुसाफिर कैफे' में विक्रांत मैसी के साथ इंटीमेट सीन करने को लेकर वेदिका पिंटो ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि शूट से पहले इंटीमेसी वर्कशॉप हुई और दोनों का एक खास रिचुअल भी था, जिससे कैमरे के सामने झिझक खत्म हो गई. 

'मिल्की बॉडी ठीक, दूधिया बदन गलत?', अन्नू कपूर ने छेड़ी नई बहस, तमन्ना भाटिया पर कमेंट कर फंसे!
हाल ही में एक इंटरव्यू में आलोचनाओं का जवाब देते हुए, अन्नू कपूर ने उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि तमन्ना भाटिया के बारे में उनकी बातें महिलाओं के प्रति नफरत या उन्हें एक वस्तु की तरह देखने वाली थीं. https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/annu-kapoor-defends-dudhiya-badan-remark-about-tamannaah-bhatia-tmovg-dskc-2607719-2026-07-23

Advertisement

अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की करोड़ों की फीस पर उठाए सवाल, बोले- अब वो कहां हैं?
सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने नेहा कक्कड़ की हाई फीस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी मार्केटिंग के लिए फीस बढ़ाई है,  जिससे आयोजक परेशान हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »