Film Wrap: 'घूसखोर पंडत' पर विवाद खत्म, फिल्म 'ओ रोमियो' से जुड़ा आमिर खान का नाम

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें— फिल्म 'ओ रोमियो' के क्रेडिट में आमिर खान को 'थैंक्स' कहा गया है. जानिए इसके पीछे की वजह. इसके अलावा राजपाल यादव को जेल में क्या VIP ट्रीटमेंट मिला जानिए.

Advertisement
आमिर खान का ओ रोमियो से कैसा कनेक्शन? (Photo: Screengrab) आमिर खान का ओ रोमियो से कैसा कनेक्शन? (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:45 PM IST

गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड के सीनियर फिल्म मेकर एम. एम. बेग का निधन हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिल्म बनने की खबरें सामने आ रही है.

70 की उम्र में फिल्ममेकर एम. एम. बेग का निधन, घर में पड़ा मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी खबर
फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग और बुरी खबर आ रही है. सीनियर फिल्म मेकर एम. एम. बेग का निधन हो गया है. वो हिंदी सिनेमा में अपने काम और एक्स-चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता के तौर पर जाने जाते थे. 

Advertisement

'ऑपरेशन सिंदूर' पर बनेगी फिल्म, विवेक अग्निहोत्री दिखाएंगे सच? तोड़ी चुप्पी- मैं एक...
 बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक बड़े राष्ट्रवादी प्रोजेक्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ऐसी खबरें थीं कि उन्हें ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही फिल्म से जोड़ा जा रहा है.


फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे कानूनी विवाद का अंत हो गया है. फिल्ममेकर ने विवादित टाइटल को वापस ले लिया है.  


‘ओ रोमियो’ के क्रेडिट में आमिर खान को 'थैंक्स' कहा गया है. फिल्म देखने वाले हैरान हैं कि स्क्रीन पर तो आमिर कहीं हैं नहीं, तो ये क्रेडिट किसलिए?  


राजपाल यादव ने जेल में बिताए अनुभवों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे. एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के मिले सपोर्ट का आभार जताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »