एर्लिंग हालैंड का नया लुक वायरल, फैंस बोले- वो खूबसूरत...

25 साल के एर्लिंग हालैंड इस साल FIFA 2026 वर्ल्ड कप के दौरान दुनियाभर में और ज्यादा लोकप्रिय हुए. मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज हो या मैदान के बाहर उनका गर्मजोशी भरा व्यक्तित्व, दोनों ने फुटबॉल फैंस का खूब ध्यान खींचा.

Advertisement
एर्लिंग हालैंड का नया लुक वायरल हो रहा है. (Photo: ITG) एर्लिंग हालैंड का नया लुक वायरल हो रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:11 PM IST

लगता है नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) सुबह उठे और उन्होंने इंटरनेट को हिला देने का फैसला कर लिया. अपनी स्टाइलिश सुनहरी और लंबी जुल्फों के लिए मशहूर हालैंड ने अपने बाल छोटे करवाकर शार्प बज कट करा लिया है. सोशल मीडिया पर उनके इस नए लुक को लेकर जिस तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि फैंस को इस बदलाव ने हैरान कर दिया है.

Advertisement

25 साल के एर्लिंग हालैंड इस साल FIFA 2026 वर्ल्ड कप के दौरान दुनियाभर में और ज्यादा लोकप्रिय हुए. मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज हो या मैदान के बाहर उनका गर्मजोशी भरा व्यक्तित्व दोनों ने फुटबॉल फैंस का खूब ध्यान खींचा.

हालैंड ने सोशल मीडिया पर अपने मेकओवर की एक छोटी वीडियो क्लिप और एक लंबे यूट्यूब वीडियो की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं. कैमरा धीरे-धीरे उनके चेहरे की तरफ बढ़ता है और फिर वह अपना चेहरा ढक लेते हैं. अगले ही शॉट में उनका नया हेयरस्टाइल सामने आता है, लंबे बाल गायब और उनकी जगह शानदार बज कट.

हालांकि, उनके इस बदलाव से कुछ फैंस खुश हैं तो कुछ निराश भी हैं. इसकी एक खास वजह है हालैंड का अपने बालों से जुड़ा वह अंदाज जिसे वह लंबे समय से फॉलो करते आए हैं. वह अक्सर अपनी हेयर टाई को टीम की जर्सी के रंग से मैच करते थे और यह उनकी पहचान बन चुका था. ऐसे में नए लुक के साथ वह स्टाइल भी अब देखने को नहीं मिलेगा.

Advertisement

हालैंड के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ लोगों को उनका नया लुक पसंद आया, जबकि कुछ अपने पसंदीदा खिलाड़ी के लंबे बालों को मिस कर रहे हैं.

एक फैन ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि भाई ने बाल हटाकर गोल करने के लिए और स्टोरेज खाली कर लिया. प्रीमियर लीग के डिफेंडर्स, तुम्हारी मुश्किल अब लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट हो गई है.

एक अन्य फैन ने लिखा कि न्यू ईरा, न्यू एर्लिंग हालैंड. वहीं एक निराश फैन ने लिखा कि अब मैचिंग हेयर टाई देखने को नहीं मिलेगी.एक अन्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि नहीं... वो खूबसूरत बाल.

बता दें कि नॉर्वेजियन गोल मशीन के नाम से मशहूर एर्लिंग हालैंड ने इसी साल अपना वर्ल्ड कप डेब्यू किया था. हालांकि नॉर्वे फाइनल तक नहीं पहुंच सका, लेकिन हालैंड ने अपने प्रदर्शन और मैदान पर मौजूदगी से दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली.

हालैंड को फुटबॉल का हुनर अपने पिता अल्फ-इंगे हालैंड से मिला है, जो मैनचेस्टर सिटी के लिए खेल चुके हैं। वहीं उनकी मां ग्री मारिता ब्राउट 1990 के दशक की हेप्टाथलॉन चैंपियन रही हैं। यानी खेल और फिटनेस उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं।

फुटबॉल के मैदान से बाहर हालैंड अपनी निजी जिंदगी को काफी लो-प्रोफाइल रखते हैं. वह अपनी बचपन की दोस्त इसाबेल हाउसेन जोहानसन के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने दिसंबर 2024 में अपने पहले बच्चे एक बेटे का स्वागत किया था.

Advertisement

हालैंड सिर्फ फुटबॉल ही नहीं, फैशन और लग्जरी का भी शौक रखते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कम से कम सात Hermès Birkin बैग हैं. इसके अलावा उनके लग्जरी कलेक्शन में Louis Vuitton, Chanel और आसमानी नीले रंग का Goyard बैग भी शामिल है, जो उनकी Manchester City की जर्सी के रंग से मैच करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »