Cricketer Rohit Sharma-Ritika Sajdeh: क्रिकेटर रोहित शर्मा ने शादी के लिए रितिका के सामने रखी थी ये शर्त! हुई थी खटपट

रोहित शर्मा एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ एक शानदार पति और पिता भी हैं. पत्नी संग रोहित का रिश्ता काफी अटूट है. अब रोहित ने खुलासा किया कि शादी से पहले उन्होंने रितिका से एक प्रैंक किया था, जिस वजह से दोनों की थोड़ी अनबन हो गई थी. वो प्रैंक क्या था? चलिए जानते हैं...

Advertisement
 क्रिकेटर रोहित शर्मा ने शादी को लेकर खोला सीक्रेट (Photo: Instagram/@ritssajdeh)  क्रिकेटर रोहित शर्मा ने शादी को लेकर खोला सीक्रेट (Photo: Instagram/@ritssajdeh)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा जितने बेहतरीन क्रिकेटर हैं, उतने ही शानदार होस्ट भी हैं. रोहित शर्मा इन दिनों रियलिटी शो 'फैमिली फुल हाउस' को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शो में सेलेब्स संग मस्ती-मजाक करने के साथ रोहित शर्मा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई राज खोलते नजर आते हैं. 

रोहित ने खोला सीक्रेट

अब शो में रोहित शर्मा ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा सीक्रेट रिवील किया. रोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले पत्नी रितिका सजदेह के साथ एक प्रैंक किया था. मस्ती-मजाक में उन्होंने शादी के लिए पत्नी के सामने खास शर्त रखी थी. रोहित शर्मा ने बताया कि इस मजाक की वजह से दोनों के बीच थोड़ी अनबन हो गई थी. 

Advertisement

इस बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने शो में कहा- एक छोटी सी स्टोरी आपको मैं बताता हूं. ये तब की बात है जब रितिका ने कुकिंग शुरू नहीं की थी. जब हमारी शादी होने वाली थी, तब मैंने एक इंटरव्यू में बोला था...ये एक प्रैंक था. मैंने रितिका से भी कहा था कि शादी के बाद आपको खाना बनाना आना चाहिए.

'क्योंकि मेरी मम्मी ने बोला है कि आप उन्हीं से शादी कर सकते हो, जिसे खाना बनाना आता है. इस वजह से हमारे बीच थोड़ी अनबन हो गई थी, लेकिन फिर सब ठीक हो गया था. वो सब एक प्रैंक था. मैं बस उनकी खिंचाई कर रहा था.' 

फैमिली मैन हैं रोहित शर्मा

रोहित और रितिका के रिश्ते की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2008 में एक एडवरटाइजमेंट की शूटिंग के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2015 में ग्रैंड वेडिंग की थी. शादी के बाद उन्होंने दो बच्चों का वेलकम किया. कपल की एक बेटी है और एक बेटा. रोहित शर्मा अपनी फैमिली और बच्चों के भी काफी क्लोज हैं. वो अक्सर पत्नी-बच्चों संग नजर आते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »