Hardik Pandya Diwali Celebration: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने धूमधाम से मनाई दिवाली, GF और बेटे संग रीति-रिवाजों से की पूजा, दिखाई जश्न की झलक

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग दिवाली का जश्न मना रहे हैं. छोटी दिवाली के खास मौके पर हार्दिक और माहिका ने रीति-रिवाजों से पूजा की. हार्दिक ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस संग भी शेयर की हैं.

Advertisement
बेटे और गर्लफ्रेंड संग हार्दिक पंड्या ने मनाई दिवाली (Photo: Screengrab) बेटे और गर्लफ्रेंड संग हार्दिक पंड्या ने मनाई दिवाली (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

देशभर में इस समय दिवाली की धूम है और हर कोई अपनों के साथ इस पर्व का जश्न मना रहा है. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाई. हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ भी साझा की है.

हार्दिक पंड्या की दिवाली

छोटी दिवाली के मौके पर हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा और बेटे अगस्त्य के साथ घर में पारंपरिक तरीके से पूजा की. हार्दिक ने पूजा का वीडियो शेयर किया है. हार्दिक हाथ में पूजा की थाली लिए और आरती करते नजर आए. उन्होंने भजन भी गाए. हार्दिक के नन्हे बेटे अगस्त्य पूजा के समय हाथ जोड़कर खड़े दिखे. माहिका भी पूजा में शामिल रहीं. सभी ने पूरे रीति-रिवाजों से पूजा की. दिवाली पूजा के दौरान सभी भक्ति में लीन नजर आए. 

Advertisement

 

 

GF-बेटे संग हार्दिक ने मनाया त्योहार

हार्दिक ने बेटे और माहिका संग दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके सभी फैंस का दिन बन गया. तस्वीरों में अगस्त्य अपने पापा हार्दिक और माहिका को टीका लगाते हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में अगस्त्य का माहिका संग खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है. 

 

खास बात ये है कि हार्दिक और माहिका ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं. दिवाली के मौके पर हार्दिक ब्लू कुर्ते में जंच रहे हैं, जबकि माहिका भी ब्लू सूट में स्टनिंग लगीं. सभी लोग त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. 

 

हार्दिक पंड्या और उनके परिवार को हमारी तरफ से दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »