CM बनते ही विजय का बड़ा एक्शन, कमल हासन ने बताया गर्व का पल, टाल गए रजनीकांत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय ने 717 शराब की दुकानों को बंद करने का बड़ा फैसला लिया है. कमल हासन ने इस कदम की खुलकर तारीफ की, जबकि रजनीकांत ने इस मुद्दे पर कोई सीधा बयान देने से इनकार कर दिया. विजय के फैसले और सितारों के रिएक्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है.

Advertisement
कमल हासन ने की सीएम विजय की तारीफ, चुप रहे रजनीकांत (Photo: ITG) कमल हासन ने की सीएम विजय की तारीफ, चुप रहे रजनीकांत (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. इसी बीच कमल हासन ने भी विजय के फैसले की खुलकर तारीफ की है.

बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट पर कमल हासन नजर आए. इस दौरान मीडिया ने उनसे विजय के मुख्यमंत्री बनने और उनके फैसलों को लेकर सवाल किया. कमल ने बिना देर किए विजय को समर्थन दिया और 717 शराब की दुकानों को बंद करने के फैसले की सराहना की.

Advertisement

विजय के फैसलों की तारीफ करते नहीं थके विजय

कमल हासन ने कहा- तमिलनाडु की नई सरकार को मेरी शुभकामनाएं. 717 शराब की दुकानों को बंद करना बहुत अच्छा फैसला है. इस पर लंबे समय से चर्चा हो रही थी और अब इसे लागू कर दिया गया है. ये सराहनीय कदम है. हमें विजय को सिर्फ एक फिल्म स्टार के तौर पर नहीं देखना चाहिए. अब उनके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं. किसी भी फील्ड से लोग राजनीति में आ सकते हैं. हमारे फिल्म इंडस्ट्री से किसी का सत्ता तक पहुंचना गर्व की बात है.

इससे पहले कमल हासन ने पोस्ट कर विजय की तारीफ की थी. विजय ने मंदिरों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास मौजूद 717 शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था.

कमल ने X पर लिखा था- तमिल परिवार लंबे समय से मांग कर रहे थे कि पूजा स्थलों, स्कूलों और बस स्टैंड के पास शराब की दुकानें हटाई जाएं. मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने यह कदम उठाया. सरकार का काम शराब बेचना नहीं, बल्कि शराब पर नियंत्रण रखना होना चाहिए. आज 717 दुकानें बंद हुई हैं, आगे ये संख्या और बढ़नी चाहिए. इस फैसले के लिए विजय को बधाई.

Advertisement

कमल हासन ने विजय को 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा था- तमिलनाडु विजय लीग के अध्यक्ष और तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री मेरे भाई विजय के नेतृत्व में राज्य नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, यही कामना है.

रजनीकांत ने कमेंट करने से किया इनकार

दिलचस्प बात ये रही कि सुपरस्टार रजनीकांत ने विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर कोई सीधा बयान नहीं दिया. जब रिपोर्टर्स ने उनसे विजय के सीएम बनने को लेकर सवाल पूछा, तो रजनीकांत मुस्कुराए, हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए और इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए.

हालांकि, इससे पहले 4 मई को विजय की जीत के बाद रजनीकांत ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई जरूर दी थी. उन्होंने X पर लिखा था- तमिलगा वेत्री कड़गम के अध्यक्ष विजय और उनकी पार्टी के सभी सदस्यों को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

बता दें कि विजय ने कुछ समय पहले फिल्मों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि जन नायगन उनकी आखिरी फिल्म होगी. यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से रिलीज टाल दी गई. अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement