हुगली के 'दाऊद इब्राहिम' पर फिल्म बना रहे बंगाल के मंत्री, नुसरत जहां-अबीर निभाएंगे लीड रोल

ममता बनर्जी के नेतृत्व में नवगठित तृणमूल सरकार के मंत्रिमंडल में बंगाल सिनेमा जगत के ब्रत्या बसु शिक्षा मंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं. इन सब के बीच वो राजनीतिक गलियारों से बिल्कुल हटकर हुगली के दाऊद इब्राहिम कहे जानेवाले गैंगस्टर हुब्बा श्यामल के जिन्दगी पर सस्पेंस एक्शन थ्रिलर मूवी बना रहे हैं.

Advertisement
नुसरत जहां नुसरत जहां

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2021,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

हुगली के दाऊद इब्राहिम कहे जाने वाले गैंगस्टर हुब्बा श्यामल की जिंदगी पर सस्पेंस एक्शन थ्रिलर मूवी बना रहे हैं बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु. मुख्य भूमिका में टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां और एक्टर अबीर चट्टोपाध्याय की जोडी नजर आएगी.


बता दें कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में नवगठित तृणमूल सरकार के मंत्रिमंडल में बंगाल सिनेमा जगत के जानीमानी हस्ती ब्रत्या बसु शिक्षा मंत्री के रूप में एक महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं. वो दमदम के तीन बार के विधायक हैं. इन सब के बीच वो राजनीतिक गलियारों से बिल्कुल हटकर हुगली के दाऊद इब्राहिम कहे जानेवाले गैंगस्टर हुब्बा श्यामल के जिन्दगी पर सस्पेंस एक्शन थ्रिलर मूवी बना रहे हैं.

Advertisement

इस फिल्म की कहानी वास्तविक चरित्र पर केंद्रित है. इस फिल्म के निर्देशक ब्रत्या बसु ने एक कुख्यात अपराधी के जीवन की विभिन्न गतिविधियों के साथ अपनी आनेवाले फिल्म की पृष्ठभूमि को निखारा है.


अपराध और कॉमेडी के मिश्रण में एक अलग स्वाद के साथ एक कहानी फिल्म ' हुब्बा ' का नाम भी फिक्स कर दिया गया है. नाम की तरह ही फिल्म की कहानी में भी हुड़दंग, सस्पेंस और एक्शन थ्रिलर को रुपहले पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है. 

 



 

जानें गैंगस्टर हुब्बा श्यामल के बारे में

गैंगस्टर हुब्बा श्यामल 90 के दशक में एक कुख्यात अपराधी था. पूरा हुगली जिला उसके नाम से थर्राता था. हुब्बा श्यामल विभिन्न आपराधिक गतिविधियों जैसे सुपारी किलिंग, हत्या, लुट, फिरौती, रंगदारी, रेलवे वागनों में चोरी, ड्रग्स व नशीले पदार्थों की तस्करी आदि में शामिल था.

Advertisement

उसका पूरा नाम हुब्बा श्यामल दास है. जिसे 'हुगली के दाऊद इब्राहिम' के नाम से भी जाना जाता है.  उसके खिलाफ कई पुलिस केस दर्ज थे. हुब्बा के नंबर एक शागिर्द रमेश महतो थे. हालांकि, अब रमेश महतो एक अलग टीम के रूप में क्षेत्र में काम कर रहे हैं. हुब्बा का खास शागिर्द रमेश महतो फिलहाल जेल में हैं. साल 2011 में कुख्यात हुब्बा श्यामल की हत्या कर दी गयी थी और उसका क्षत विक्षत शव हुगली के वैद्यबाटी के खाल में तैरता हुआ मिला था. मंत्री ब्रत्या बसु ने अपने सिनेमा की कहानी मे 'हुगली के डेविड' की विभिन्न संगीन व आपराधिक गतिविधियों को मूवी मसाला के रूप मे रुपहले पर्दे पर बखूबी उतारा है.



इस फिल्म में मुख्य भुमिका में टीएमसी सांसद व जानीमानी अभिनेत्री नुसरत जहान, अबीर चट्टोपाध्याय, मधुरिमा बसक, अरना मुखर्जी, फाल्गुनी चट्टोपाध्याय, पॉलोमी बसु और लोकप्रिय बांग्लादेशी अभिनेता मोशर्रफ करीम हैं.  

रिपोर्ट- भोला नाथ साहा

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »