Film Wrap: बर्थडे पर अनंत अंबानी ने छूए पिता के पैर, नाबालिग निकली महाकुंभ वाली मोनालिसा

शुक्रवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. अनंत अंबानी ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी मौजूद थे. वहीं मोनालिसा को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

Advertisement
पत्नी के साथ अनंत अंबानी, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा (Photo: Instagram) पत्नी के साथ अनंत अंबानी, महाकुंभ गर्ल मोनालिसा (Photo: Instagram)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है. आज शुक्रवार के दिन भी कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने जामनगर में अपना 31वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्स मौजूद थे. वहीं महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा की असली उम्र का खुलासा हुआ है. वो 16 साल की नाबालिग लड़की हैं, जिनकी शादी फरमान खान से हुई. अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या नाबालिग लड़की से शादी करने पर फरमान जेल जाएंगे या नहीं. 

Advertisement

सलमान के बॉडीगार्ड्स ने मुझे सेट से निकाला, वायरल भाभी हेमा शर्मा का दावा, सुनाई आपबीती

हेमा शर्मा ने सलमान खान के साथ अपने विवाद और करियर पर पड़े प्रभाव के बारे में खुलकर बताया है. उन्होंने दबंग 3 में अपने अनुभव, बिग बॉस सेट पर हुए अपमान और सलमान खान के साथ उनके संबंधों का सच बताया है. 

दारा सिंह की पोती का दिखा ग्लैमरस अंदाज, खूबसूरती देख ठहर गईं फैंस की निगाहें

बॉलीवुड एक्टर और दिग्गज पहलवान दारा सिंह की विरासत को उनके बेटे विंदू दारा सिंह आगे बढ़ा रहे हैं. अक्सर ही वो किसी ना किसी इवेंट में नजर आते हैं. इस बीच वो अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आए. उनकी पत्नी और बेटी दोनों साथ दिखीं, फिर क्या था लोगों की निगाहें उनकी बेटी पर ही टिकी रह गई. 

Advertisement

'गरीब आदमी बर्दाश्त नहीं हो रहा', सोनाली के पति से बोले जाकिर, हंसने लगीं आलिया

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लिया. गोल्डी बहल ने उन्हें सबके सामने रोस्ट करने की कोशिश की, लेकिन जाकिर से जीत नहीं सकें. उन्हें ये रोस्टिंग भारी पड़ी.

बर्थडे पर अनंत अंबानी ने छूए पिता के पैर, भावुक हुए मुकेश अंबानी, जाह्नवी-रणवीर का रिएक्शन वायरल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन जामनगर में मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जामनगर पहुंचे. सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. 

नाबालिग निकली महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा, 16 साल असली उम्र, जेल जाएगा पति फरमान खान?

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. वो नाबालिग निकली है. अब फरमान खान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement