Amitabh Bachchan 84th Birthday: मेगास्टार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 84 साल के होने वाले हैं. बिग बी के जन्मदिन को 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में ग्रैंड अंदाज में मनाया जा जाएगा. शहंशाह के बर्थडे सेलिब्रेशन का जश्न शो में शुरू हो चुका है. अमिताभ के बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए शो में बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की एंट्री हो चुकी है.
अमिताभ का बर्थडे होगा यादगार
अमिताभ बच्चन के बर्थडे वीक सेलिब्रेशन का पहला प्रोमो सामने आ गया है. शो में माधुरी दीक्षित ने अपने खास अंदाज से अमिताभ के बर्थडे वीक को यादगार बनाया. उन्होंने शो में अपनी अदाओं से हर किसी को घायल कर दिया.
प्रोमो में देख सकते हैं कि अमिताभ बच्चन एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित से डांस करने की रिक्वेस्ट करते हैं. माधुरी भी तुरंत तैयार हो जाती हैं. एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के गाने 'काहे छेड़ छेड़ मोहे गरवा लगाए' पर बैठे-बैठे ही नाचती नजर आईं.
माधुरी ने अपने किलर एक्सप्रेशंस और अदाओं से हर किसी को दीवाना बना दिया. माधुरी के दिलकश अंदाज के अमिताभ बच्चन भी फैन हो गए. बिग बी ने उनकी जमकर तारीफ की और सीठ से खड़े होकर उनके लिए तालियां भी बजाईं.
लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं बिग बी
'कौन बनेगा करोड़पति' में माधुरी और अमिताभ बच्चन को एक साथ देखकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. फैंस को अब एपिसोड का बेकरारी से इंतजार है.
बता दें कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का 84वां बर्थडे है. हर साल केबीसी में धूमधाम से उनके बर्थडे का जश्न मनाया जाता है. बिग की बात करें तो वो उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी ज्यादा एक्टिव हैं. फिल्मों के साथ वो टीवी पर भी छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर भी बिग बी सुपर एक्टिव हैं. उनके पोस्ट वायरल रहते हैं.
हमारी तरफ से अमिताभ बच्चन को एडवांस में Happy Birthday!
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क