Film Wrap: पद्म भूषण लेने के बाद अलका याग्निक की भावुक पोस्ट, दुल्हन बनेंगी अंशुला कपूर

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है. इसके अलावा 3 इडियट्स को लेकर भी बढ़ा अपडेट सामने आया है.

Advertisement
अलका याग्निक का इमोशनल पोस्ट  (Photo: Instagram @anshulakapoor/PTI) अलका याग्निक का इमोशनल पोस्ट (Photo: Instagram @anshulakapoor/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. फैंस अनन्या पांडे और पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ने लगे है. कपूर खानदान में शहनाई बजने वाली है. अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

'3 इडियट्स' के सीक्वल में होंगे पुराने ही किरदार, 20 साल आगे बढ़ेगी कहानी, राजकुमार हिरानी ने बताई बड़ी डिटेल
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी जल्द ही वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान हिरानी ने अपनी आइकॉनिक फिल्म '3 इडियट्स' के सीक्वल पर सबसे बड़ी डिटेल्स शेयर की हैं.  

Advertisement

पंजाबी स्टार को अनन्या पांडे ने दिया दिल, कर रहीं डेट? इंस्टा पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
सोशल मीडिया पर एक वायरल रिएक्शन के बाद फैंस अनन्या पांडे और पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ने लगे है. हालांकि दोनों स्टार्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. 

गुड न्यूज! 39 की उम्र में मां बनेंगी समांथा, कंफर्म की प्रेग्नेंसी, मैटरनिटी ब्रेक लेने का किया ऐलान
साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि कर दी है. एक्ट्रेस ने बताया कि वो जल्द मैटरनिटी ब्रेक लेंगी और बच्चे के जन्म के बाद फिर से फिल्मों में वापसी करेंगी.

दुल्हन बनेंगी अंशुला कपूर, शादी से पहले रोमांटिक हुए होने वाले पति, किया Kiss
कपूर खानदान में शहनाई बजने वाली है. अंशुला कपूर जल्द ही रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी से पहले होने वाला कपल रोमांटिक होता नजर आया. 

Advertisement

'2 साल से स्पॉटलाइट से दूर हूं, मुश्किल दौर से गुजर रही हूं' पद्म भूषण लेने के बाद अलका याग्निक की भावुक पोस्ट
मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म पुरस्कारों के दूसरे चरण में 65 हस्तियों को सम्मानित किया. संगीत की दुनिया की प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक को उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »