एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, सोसायटी में झगड़ा और चेयरमैन को धमकी देने का आरोप

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सोसायटी के चेयरमेन के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में गाली देने का आरोप है.

Advertisement
पायल रोहतगी पायल रोहतगी

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 25 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST
  • बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं पायल
  • कई विवादों से जुड़ चुका है पायल का नाम
  • पायल रोहतगी को अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने गिरफ़्तार किया

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर सोसायटी के चेयरमेन के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में गाली देने का आरोप है. पायल ने बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया था. इसके साथ ही पायल पर सोसायटी के लोगों को साथ बार-बार झगड़ा करना, चेयरमेन को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी है.

Advertisement

पायल रोहतगी को अहमदाबाद सेटेलाइट पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. 20 जुन को हुई सोसायटी की एजीएम मीटिंग में पायल रोहतगी सदस्य ना होने के बावजूद मीटिंग में आई थीं, जब उन्हें बोलने से मना किया गया तो वो गालियां देने लगी. साथ ही सोसायटी में बच्चों के खेलने को लेकर भी कई बार झगड़ा कर चुकी हैं.

पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं पायल

इससे पहले भी पायल एक बार अरेस्ट हो चुकी हैं. पायल रोहतगी को राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पायल को राजस्थान कोर्ट से जमानत मिल गई थी.  

ये था मामला?

सोशल मीडिया पर 21 सितंबर 2019 को पायल की ओर से वीडियो और पोस्ट डाली गई थी. इस वीडियो में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी.  

Advertisement

इन विवादों से जुड़ा पायल का नाम

एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ट्वीट्स की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं. उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है. सती प्रथा की तरफदारी, नोबेल से सम्मानित मलाला यूसुफजाई को अपशब्द कहने, वीर शिवाजी महाराज की जाति पर सवाल उठाने, धारा 370 को लेकर विवादास्पद बयान बयान देने, फूड ऐप जोमैटो को सेकुलर आउटलेट कहना जैसे कई विवादों में पायल का नाम जुड़ चुका है. 

इन फिल्मों में पायल ने किया काम
पायल के करियर की बात करें तो उनका करियर खास नहीं रहा है. उन्हे अपनी एक्टिंग से ज्यादा चर्चा नहीं मिल पाई. वो ये क्या हो रहा है, रिफ्यूजी, तुमसे मिलकर, रक्त, तौबा तौबा, 36 चाइना टाउन,  ढोल, अलगी और पगली, दिल  कबड्डी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वो टीवी में भी काम कर चुकी हैं. वो बिग बॉस में दिखीं थी, जहां से उन्हें चर्चा मिली थी. वो फियर फेक्टर इंडिया 2 में नजर आई. लेकिन वो साइड रोल में ही सिमटकर रह गईं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »