'मस्जिद में मिला सम्मान', साउथ एक्टर जय ने कुबूला इस्लाम, बचेगा डूबता करियर?

साउथ एक्टर जय ने इस्लाम धर्म अपनाने की पुष्टि की है जय का कहना है कि धर्म परिवर्तन का उनके करियर से कोई संबंध नहीं है. हालांकि जय ने अपने नाम को अभी तक नहीं बदला है.

Advertisement
जय ने बताई धर्म बदलने की वजह (Photo: Instagram @actorjai) जय ने बताई धर्म बदलने की वजह (Photo: Instagram @actorjai)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

साउथ एक्टर जय ने जब इंडस्ट्री में एंट्री की थी, सबको लगा था वो स्टार बनेंगे. लेकिन बीते सालों में उनका करियर जिस तरह डगमगाया है, वो हैरानी भरा है. भले ही जय करियर में टॉप पर नहीं हैं. लेकिन फिल्मों में एक्टिव हैं. करियर के उतार-चढ़ाव के बीच उनका इस्लाम को कुबूलना चर्चा में रहा.

करियर की खातिर बदला धर्म?
जय इस्लाम फॉलो करते हैं. शुरुआत में एक्टर ने इसे अफवाह कहा था. लेकिन बाद में उन्होंने कुबूला कि वो इस्लाम में परिवर्तित हो चुके हैं. हालिया इंटरव्यू में जय ने अपने फैसले और इस्लाम कुबूलने की वजहों के बारे में खुलकर बात की है. जय ने बताया कि उन्होंने कुछ मंदिरों में अपमान झेला. जबकि मस्जिदों में उन्हें बेहद सम्मान मिला. 2011 में उन्होंने इस्लाम अपनाना शुरू किया. एक्टर ने बताया कि धर्म बदलने का उनके डूबते करियर से कोई लेना देना नहीं है.

Advertisement

Galatta Plus संग बातचीत में एक्टर ने कहा- मैंने सबरीमाला के लिए माला पहनी. फिर 1 साल के लिए यीशु की माला पहनी और फास्टिंग करने लगा. मैंने सभी धर्मों को अपनाने की कोशिश की. लेकिन एक वक्त के बाद मंदिरों में मुझे अपमानित होना पड़ा. मैं हालातों को लेकर संतुष्ट नहीं था. ऐसे लगातार कई अनुभव होते चले गए. एक दफा जब मैं मस्जिद गया, वहां देखा कि सब लोग लाइन में खड़े होकर नमाज पढ़ रहे थे. ये मेरा पहला अनुभव था. हर कोई जानता था कि मैं एक्टर था. लेकिन किसी ने मस्जिद के अंदर मुझसे बात नहीं की. बाहर आने के बाद ही वो मुझसे बातें करने लगे. वो भी बहुत प्यार से. किसी ने मुझे फोटो के लिए नहीं पूछा. मुझे लगा क्या यहां पर बराबरी से सबको देखा जाता है? क्या ये सबको एक समान देखते हैं? ये बात मेरे दिल को छू गई. 

Advertisement

''मस्जिद के अंदर वो अल्लाह को सर्वोच्च मानते हैं. भले ही वहां कोई सेलिब्रिटी ही क्यों न हो, वो लोग उसे बड़ा नहीं मानते. हमें जो मांगना है उसके लिए स्पेस देते हैं. कोई आपको धक्का नहीं देता. दुआ के वक्त कोई आपको वहां से खदेड़ता नहीं है. जितनी देर मन करे हम दुआ कर सकते हैं. ये योगा की तरह था. मैंने जैसे इस्लाम को फॉलो करना शुरू किया, मेरा कैरेक्टर भी बदलने लगा.''

जय ने धर्म बदलने के बाद भी अपना नाम नहीं बदला है. पुराने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मैं सोच रहा हूं कि अपना नाम अजीज जय करूं या नहीं. जय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म Sattendru Maarudhu Vaanilai में दिखे हैं. फिल्म भगवती में उन्होंने थलपति विजय के छोटे भाई का रोल कर सबको इंप्रेस किया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement