मनोरंजन की दुनिया में रोज कुछ ना कुछ घटता है. गुरुवार के दिन भी कई सारी चीजें हुईं, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं. तेलुगू के मेगा पावर स्टार राम चरण की नई फिल्म पेद्दी लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में लगी. बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपनी 25 साल पुरानी दोस्त गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे. खुद एक्टर ने भी इस न्यूज को कंफर्म किया है. वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ कई मन्नतों के बाद 45 की उम्र में मां बनीं. उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया.
'वक्त आ गया है', गर्लफ्रेंड से पत्नी बनेंगी गौरी, आमिर खान ने जताया प्यार पर भरोसा, दी गुड न्यूज
बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग अपनी शादी की खबर की पुष्टि कर दी है. आमिर ने बताया कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे. अभिनेता ने कहा कि अब वे अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं.
'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने फाड़ा सलमान का लीगल नोटिस, Video शेयर करके दी चेतावनी
'काला हिरण' के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की टीम द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस को फाड़ दिया और आरोप लगाया कि फिल्म की घोषणा के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं.
नहीं रहे दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी, सेंसर बोर्ड के चेयरमैन भी रहे
फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. वे लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे. बॉलीवुड सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है.
45 की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ, 8 IVF हुए फेल, झेला मिसकैरिज का दर्द, अब हुए जुड़वा बच्चे
टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ आखिरकार मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर जुड़वा बच्चे होने की गुडन्यूज शेयर की. संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं. कपल को एक बेटा और एक बेटी हुई है.
'सुसाइड करती, तब भी लोग हंसते', पैसों के लिए शिल्पा शिंदे ने कुबूला सच? हेटर्स से बोलीं- भौंकते रहो
शिल्पा शिंदे को इंटरनेट पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर जवाब दिया है. उनका कहना है वो किसी से डरती नहीं हैं. ट्रोल होने का उन्हें पहले से अंदाजा था. उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क