Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

करोड़ों में 28 साल के यूट्यूबर की कमाई, आलीशान घर-गाडियों का मालिक, लग्जरी में बड़े स्टार्स को देता है टक्कर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST
  • 1/9

यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो 'स्टिल अलाइव' में उन्होंने अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' की कंट्रोवर्सी को लेकर कई राज खोले. अपना दर्द बताते हुए वो रो भी पड़े. 

  • 2/9

समय रैना के नए वीडियो ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. वीडियो पर अब तक कई मिलियन व्यूज आ चुके हैं. उन्हें फैंस का भर-भरके प्यार मिल रहा है. 

  • 3/9

बीते कुछ सालों में समय रैना की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. उनके एक नहीं, बल्कि कई अलग इनकम सोर्स हैं. वो अपने वीडियोज, यूट्यूब शोज, स्टैंडअप परफॉर्मेंस, इंटरनेशनल टूर और लाइव शोज से तगड़ी कमाई करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट, स्पॉन्सरशिप और डिजिटल कैंपेन से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है. 

Advertisement
  • 4/9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना की नेटवर्थ 150 से 215 करोड़ के आसपास है. समय मुंबई में एक आलीशान घर में रहते हैं. उन्होंने अपने घर को मॉर्डन टच देते हुए मिनिमल तरीके से सजाया है. 

  • 5/9

समय ने अपने घर को रिलैक्स और काम करने के मोटिव से खास तरह से डिजाइन किया है, क्योंकि वो कई वीडियोज अपने घर से भी बनाते हैं. इसलिए उन्होंने अपने घर में गेम्स और एंटरटेनमेंट के लिए एक स्पेशल एरिया बनाया हुआ है.  

  • 6/9

समय को गाड़ियों का भी काफी शौक है. रिपोर्ट्स के अनुसार, समय के पास लग्जरी कार टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire), जिसकी कीमत 1.22 करोड़ के आसपास बताई जाती है. 

Advertisement
  • 7/9

समय का लाइफस्टाइल भी काफी लग्जूरियस है. वो लैविश लाइफ जीते हैं. दुनियाभर में ट्रैवल करते हैं. हालांकि, करोड़ों की कमाई के बावजूद भी समय सिंपलीसिटी से जीने में यकीन रखते हैं. 

  • 8/9

समय कई विवादों में फंस चुके हैं. मगर फिर भी वो भारत के सबसे पॉपुलर क्रिएटर, कॉमेडियन और एंटरटेनर हैं. कॉमेडी, गेमिंग, स्ट्रीमिंग को एक साथ पिरोने की उनकी काबिलियत ने आज उन्हें एक ब्रांड बना दिया है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. 

  • 9/9

 (All Photos Credit: Instagram @maisamayhoon)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement