Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'मिस इंडिया' रहीं जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना, मॉडलिंग छोड़ स्पोर्ट्स में बनाया करियर, लाखों में कमाई

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST
  • 1/9

भारतीय टीम की शानदार T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां मैदान पर खिलाड़ियों के जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वहीं स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी चर्चा में आ गई हैं. 

  • 2/9

स्टेडियम से उनकी मौजूदगी और बुमराह के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस का ध्यान खींच रही है. लेकिन संजना गणेशन सिर्फ बुमराह की पत्नी नहीं बल्कि खुद भी एक नामचीम शख्सियत हैं. वो एक एंकर शो की 40 लाख तक फीस लेती हैं. आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें. साथ ही उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.

  • 3/9

संजना गणेशन का जन्म पुणे में हुआ था. वो एक हाईली एजुकेटेड फैमिली से आती हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन जल्द ही उनका झुकाव मॉडलिंग और मीडिया की दुनिया की तरफ बढ़ गया. अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस की वजह से उन्होंने Femina Miss India में भी हिस्सा लिया. वो फाइनलिस्ट रहीं. उन्होंने ऑफिशियली गॉर्जियस का टाइटल भी जीता.

Advertisement
  • 4/9

संजना गणेशन ने रियलिटी शो MTV Splitsvilla में भी हिस्सा लिया था. इस शो के दौरान उनका नाम कंटेस्टेंट अश्विनी कॉल के साथ भी जोड़ा गया था. शो में दोनों की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही और एक एपिसोड में संजना ने अश्विनी कॉल को किस भी किया था, जिसके बाद वह काफी सुर्खियों में आ गई थीं.

  • 5/9

रियलिटी टीवी के बाद संजना ने अपने करियर की दिशा बदलते हुए स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया में कदम रखा. वो अब टीवी होस्ट होने के साथ स्पोर्ट्स की एंकरिंग भी करती  हैं. उन्होंने कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स और लीग्स में एंकरिंग की. अपनी प्रोफेशनल स्टाइल और क्रिकेट की समझ के कारण वह जल्द ही स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की जानी-मानी फेस बन गईं.

  • 6/9

स्पोर्ट्स शो के दौरान ही संजना की मुलाकात भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हुई. काम के सिलसिले में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. कहा जाता है कि बुमराह ने काफी सिंपल लेकिन दिल छू लेने वाले अंदाज में संजना को होटल रूम की बालकनी में प्रपोज किया था.

Advertisement
  • 7/9

जब संजना गणेशन आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ काम कर रही थीं और जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, उसी दौरान दोनों की लव स्टोरी ने एक खास मोड़ लिया. बुमराह ने अपनी लेडी लव को प्रपोज करने के लिए पूरा फिल्मी सीन तैयार किया था.

  • 8/9

इसके लिए उन्होंने IPL के अधिकारियों की भी मदद ली ताकि सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट तरीके से हो सके. जब संजना कमरे में पहुंचीं, तो बुमराह ने पहले से ही वहां केक रखा हुआ था, कमरे को खूबसूरती से सजाया हुआ था और अंगूठी भी तैयार रखी थी. इसके बाद उन्होंने संजना को बालकनी में चलने के लिए कहा, जहां चारों तरफ मोमबत्तियों से रोमांटिक माहौल बनाया गया था.

  • 9/9

कुछ समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखने के बाद दोनों ने मार्च 2021 में शादी कर ली. यह शादी काफी निजी समारोह में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल के घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम अंगद है.

 

All Photos: Instagram @sanjanaganesan

Advertisement
Advertisement
Advertisement