तमिलनाडु में एक बड़ी कहानी लिखी जाने वाली है. सुपरस्टार थलपति विजय अपने दम पर विधानसभा चुनाव जीत गए हैं. उनकी पार्टी को राज्य में बड़ी जीत हासिल हुई है. थलपति जल्द तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.
Photo: PTI
विजय ने अपने स्टारडम और लोगों के प्यार के दम पर तमिलनाडु में सरकार बनाई है. एक्टिंग छोड़कर पॉलिटिक्स जॉइन करने का उनका फैसला सफल हुआ.
Photo: PTI
थलपति विजय का करियर किसी फिल्मी हीरो की तरह शानदार ही रहा है. 10 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड एक्टर काम करने से लेकर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार बनने तक, एक्टर ने कई कीर्तिमान हासिल किए.
Photo: Instagram @actorvijay
विजय ने 1984 में अपने पिता एसए चंद्रशेखर की फिल्म कुदुंबम से एक्टिंग की शुरुआत की. वो अपने फिल्ममेकर पिता की 15 फिल्मों में थे, जिसमें से 6 के अंदर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए.
Photo: Social Media
थलपति ने बतौर लीड हीरो फिल्मों की शुरुआत 1992 से नालैया थीरपु से की, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इसे भी उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने बनाया था.
Photo: X@Ragunanthen1992
विजय के सुपरस्टार बनने के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ रहा. शुरुआती करियर में वो स्ट्रगल करते रहे, लेकिन उनके पिता हार मानने को तैयार नहीं थे. उन्होंने अपने बेटे के लिए 1994 में रसिगन फिल्म बनाई, जिससे वो तमिल सिनेमा के इलायाथलपति यानी यंग कमांडर कहलाए जाने लगे.
Photo: Social Media
थलपति विजय साल 2003 से सुपरस्टार बनने की राह पर चलने लगे. उनकी एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने लगी. विजय, रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज कलाकारों को भी टक्कर देने लगे. साल 2017 से उन्हें थलपति विजय कहा जाने लगा.
Photo: IMDb
विजय हमेशा से थलाइवा रजनीकांत के फैन रहे हैं. उन्हें उनके साथ 1985 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने का मौका भी मिल चुका है. उन्होंने कई सालों बाद अपने सबसे बड़े हीरो का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. बॉक्स ऑफिस पर विजय जब-जब आए, तब वो छाए हैं.
Photo: Social Media
विजय तमिल सिनेमा के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी हैं. कहा जाता है कि साल 2022 में आई फिल्म बीस्ट के लिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. उनके बाद अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए करीब 300 करोड़ रुपये, तो शाहरुख खान ने पठान-जवान जैसी फिल्मों के लिए करीब 200 करोड़ से ज्यादा कमाए थे.
Photo: Instagram @actorvijay