Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'आधी रात को नशे में कमरे में घुसा डायरेक्टर', डिमांड सुन चौंकी एक्ट्रेस, बोला- कंप्रोमाइज करो वरना...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किल वक्त देखा है. 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस को साढ़े 4 महीने तिहाड़ जेल में बंद रहना पड़ा था. 
 

  • 2/9

संदीपा विर्क कई अलग इंटरव्यू में जेल में बिताए अपने मुश्किल दिनों पर बात कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने अब एक यूट्यूब चैनल TDM Manthan में इंडस्ट्री की पोल खोली है. 

  • 3/9

संदीप विर्क ने अपनी जुबानी ग्लैमर की दुनिया की ऐसी काली सच्चाई से पर्दा उठाया है, जो शोबिज की चकाचौंध के पीछे छिप जाती है. संदीपा ने बताया कि उनसे कई दफा काम के बदले कंप्रोमाइज करने की डिमांड हो चुकी है. 

Advertisement
  • 4/9

संदीपा से पूछा गया कि उन्होंने सिर्फ एक पंजाबी फिल्म क्यों की है? उन्होंने एक फिल्म के बाद इंडस्ट्री से दूरी क्यों बना ली? इसपर एक्ट्रेस बोलीं- मेरे पास चॉइस नहीं है. पंजाबी इंडस्ट्री में काफी खराब लोग हैं. 

  • 5/9

'मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी. तब डायरेक्टर मेरे रूम में आ गए थे. मैंने वो फिल्म करते-करते छोड़ दी थी. 7 दिन की शूटिंग भी हो गई थी.' 

  • 6/9

संदीपा आगे बोलीं- अगर कोई मेरा दोस्त या फिर मेरी फिल्म का डायरेक्टर है. अगर वो रात में दरवाजा खटखटाएगा तो मैं दरवाजा खोलूंगी ही, क्योंकि हम 7 दिन से साथ काम कर रहे थे. 

Advertisement
  • 7/9

'डायरेक्टर ने कमरे में आकर मुझसे कहा संदीपा तुम्हें कंप्रोमाइज करना होगा. डायरेक्टर ने शराब पी रखी थी. मैंने उन्हें कहा मैं तो नहीं करूंगी. तो उन्होंने मुझे धमकी दी कि मुझे फिल्म से निकाल देंगे.' 

  • 8/9

'वो मेरे बेड पर बैठ गए, तो मैंने कहा मैं तो कंप्रोमाइज नहीं करूंगी. मुझे लगा था कि 7 दिन की शूटिंग हो गई, तो मुझे फिल्म से नहीं निकालेंगे, लेकिन उन्होंने कंप्रोमाइज के लिए मना करने पर मुझे फिल्म से निकाल दिया था. '

  • 9/9

(All Photos: Instagram @sandeepavirk)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement