Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'जेल में कपड़े उतरवाए, प्राइवेट पार्ट की चेकिंग की', जेल में हुई बेइज्जती, एक्ट्रेस ने झेला टॉर्चर

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:27 PM IST
  • 1/10

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने अपनी लाइफ का सबसे बुरा फेज जेल में देखा था. वो मनी लॉन्ड्रिंग केस में साढ़े 4 महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रही थीं.
 

  • 2/10

वो वक्त याद कर संदीपा आज भी सिहर जाती हैं. एक्ट्रेस के आंसू निकल पड़ते हैं. उन्होंने जेल की दुनिया को सबसे बड़ा नाइटमेयर बताया है.
 

  • 3/10

TDM Manthan के वायरल पॉडकास्ट में संदीपा ने बताया कि जेल में इंसान की दुर्दशा हो जाती है. तिहाड़ का कैदियों को चेक करने का सबसे गंदा सिस्टम है, वो लोग सबके कपड़े उतरवाते हैं.
 

Advertisement
  • 4/10

संदीपा ने कहा- जेल में जाते ही वो लोग आपकी इज्जत उछालते हैं. आपको नंगा करते हैं. प्राइवेट पार्ट्स पर टॉर्च मारते हैं. कपड़े पूरे उतरवाते हैं.
 

  • 5/10

''इन्हें शर्म नहीं आती, सर्दियों में भी वो सारे कपड़े उतरवाते हैं. कैसे कोई बॉडी में कुछ छिपा सकता है. अगर आपकी चेकिंग इतनी ही स्ट्रॉन्ग है तो कैसे अंदर ड्रग्स और मोबाइल फोन जाते हैं.''
 

  • 6/10

''अगर चेकिंग हो रही है तो फोन कहां से आ जाते हैं. अगर जेल में आपके पास पैसा है तो आप सब कुछ कर सकते हैं. वहां पैसा बोलता है.''
 

Advertisement
  • 7/10

''अलग-अलग फीमेल्स आपको चेक करते हैं. 100 बार कपड़े उतारने को लेकर मैं कंफर्टेबल नहीं थी. कैदियों के मुंह और बाल खुलवाते हैं. ''
 

  • 8/10

संदीपा ने कहा कि एक दिन में 3 बार आपको नंगा किया जाता है. कई लोग कहते हैं- लड़की ही तो देख रही है. क्या हो गया कपड़े उतर गए तो? ऐसी सोच पर मेरा खून खौलता है.
 

  • 9/10

संदीपा के मुताबिक, जेल का खाना और वहां का टॉयलेट काफी गंदा था. पहले दिन उन्हें 25-26 लोगों के बीच धकेल दिया था. उस रात उन्हें नींद नहीं आई थी.
 

Advertisement
  • 10/10

संदीपा ने बताया कि जेल में उनकी हाथापाई भी हुई थी. वो अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाती थीं. उन्हें जेल में इतना टॉर्चर किया गया कि वो सुसाइड करना चाहती थीं.
 

All Photos: Instagram @sandeepavirk
 

Advertisement
Advertisement