पंजाबी एक्ट्रेस संदीपा विर्क ने जेल में बुरे दिन देखे थे. वो 6 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे रही थीं.
संदीपा अब जेल से बाहर हैं. लेकिन वहां पर बिताए अपने साढ़े 4 महीने को वो जिंदगी भर नहीं भुला पाएंगी. एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यू में अपनी इस जर्नी को शेयर किया है.
एक पॉडकास्ट में संदीपा ने घर से जेल तक की जर्नी बताई. उन्होंने कहा कि जेल की गंदगी से पहले अस्पताल की गंदगी शुरू हो गई थी.
वो कहती हैं- पहले मुझे अस्पताल लेकर गए. वहां रूल है कि महिलाओं का प्रेग्नेंसी टेस्ट होता है. गंदे टॉयलेट में गई. मुझे किट दी गई.
''वॉशरूम की हालत बेहद खराब थी. मुझे डिपार्टमेंट में लेकर गए. फिर कोर्ट गए. मैं 6 दिन ईडी ऑफिस में रिमांड में थी. मुझे बेल नहीं मिली और मैं फिर तिहाड़ जेल गई.''
संदीपा ने बताया कि उन्हें रिमांड में पहले दिन टेंशन की वजह से गैस हो गई थी. उन्हें मांगने पर भी कोई मेडिकल हेल्प नहीं दी गई थी.
संदीपा ने ये भी बताया कि जेल में वो कई बार नेकेड हुई थीं. चेकिंग के दौरान महिला पुलिस अधिकारी सारे कपड़े उतरवाती थी. उनके लिए ये मेंटल टॉर्चर था.
एक्ट्रेस के मुताबिक, जेल में कुछ भी अच्छा नहीं है. वो जगह एक टॉर्चर है. तिहाड़ जेल के अंदर गरीब कैदियों की बुरी दुर्दशा है. उनसे बैरक और टॉयलेट साफ कराए जाते हैं.
संदीपा ने कहा कि जेल में लेस्बियन एक्ट भी होता है. जैसे ही महिला पुलिस अधिकारी को इसकी भनक लगती है. वो उन लेस्बियन कैदियों की बुरी तरह पीटती हैं.
एक्ट्रेस ने बताया कि उन पर लगे चार्ज झूठे थे. उन्हें उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया था.
वो उस शख्स को कभी माफ नहीं करेंगी. आज भी जेल के दिनों को याद कर संदीपा रोने लगती हैं.
All Photos: Instagram @sandeepavirk