Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

न राजनीति- न बॉलीवुड...सेना में रवि किशन की बेटी, कर रही देश की सेवा, क्या करती हैं बाकी बेटियां?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST
  • 1/9

रवि किशन भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं. राजनीति में भी वो काफी ज्यादा एक्टिव हैं. 
 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

  • 2/9

रवि किशन ने साल 1993 में प्रीति शुक्ला से शादी की थी. रवि और प्रीति के 4 बच्चे हैं. एक बेटा और तीन बेटियां. एक्टर की तीनों बेटियों अलग-अलग फील्ड में करियर बना रही हैं. (Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

  • 3/9

रवि किशन की एक बेटी तनिष्का शुक्ला मार्केटिंग फील्ड में काम करती हैं. वहीं, दूसरी बेटी रीवा किशन अपने पापा की तरह शोबिज का हिस्सा हैं. वो एक्ट्रेस के तौर पर अपने कदम जमा रही हैं. 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

Advertisement
  • 4/9

लेकिन रवि किशन की तीसरी बेटी इशिता शुक्ला ने अपने पापा की तरह शोबिज की राह नहीं चुनी, बल्कि उन्होंने देशसेवा को अपना लक्ष्य बनाया है.

 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

  • 5/9

वो राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)  से जुड़ने के कारण पहली बार चर्चा में आई थीं, जहां उन्होंने  मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी. वो गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों में भी शामिल रही थीं. 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

  • 6/9

रवि किशन अक्सर अपनी बेटी की NCC जर्नी और देश की सेवा करने के उनके जज्बे के बारे में बात करते नजर आते हैं. उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर गर्व है. 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

Advertisement
  • 7/9

महिला दिवस 2025 के मौके पर रवि किशन ने 'इंस्टेंट बॉलीवुड' संग बातचीत में अपनी बेटी का के बारे में बात करते हुए कहा था- मेरी बेटी सेना जॉइन कर रही है. वो एक स्नाइपर शूटर है. 
 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

  • 8/9

इशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. NCC ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने अपने कई फोटोज-वीडियोज शेयर किए थे.

 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

  • 9/9

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का हिस्सा होने से लेकर शूटिंग कॉम्पिटीशन तक, वो फैंस को अपनी जर्नी की झिलक दिखाती हैं. उनकी सादगी सीधा दिल को छू लेती है. 

 

(Photo: Instagram @ishita_shukla9) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement