Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

बॉलीवुड हसीनाओं पर लट्टू थे ये PAK क्रिकेटर्स, 2 ने सरहद पार रचाई शादी, हुआ दर्दनाक तलाक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST
  • 1/12

क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन हमेशा से ही फैंस के बीच ट्रेंडिंग टॉपिक रहा है. मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का नाम भी कई बार बी-टाउन की खूबसूरत हसीनाओं के साथ जुड़ा है. 

 

(Photo: Social Media)
 

  • 2/12

सुष्मिता सेन से लेकर सोनाली बेंद्रे तक, कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ इन खिलाड़ियों के अफेयर की अफवाहें उड़ीं. कुछ का रिश्ता तो शादी तक पहुंचा. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है. 

 

(Photo: Social Media)

  • 3/12

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक

सानिया मिर्जा ने सरदहद पार क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करके घर बसाया था. दोनों एक बेटे के पेरेंट भी बने. मगर अफसोस उनका रिश्ता लंबा चला नहीं.

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 4/12

साल 2024 के जनवरी महीने में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 14 साल पुरानी शादी को खत्म करने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया था. अब दोनों का तलाक हो चुका है. 

 

(Photo: Social Media)

  • 5/12

शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे

साल 2000 के में शोएब अख्तर और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के अफेयर की अफवाहें हेडलाइन्स में थीं. ऐसा कहा जाता था कि शोएब अपने पर्स में सोनाली की फोटो रखते थे और उनकी टीम के खिलाड़ी भी इस बात को जानते थे. शोएब को सोनाली पर क्रश था. 

(Photo: Social Media)

  • 6/12

हालांकि, सालों बाद शोएब ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा कि था कि वो सोनाली की कैंसर के खिलाफ उनकी लड़ाई और उनके साहस का सम्मान करते हैं.

(Photo: Social Media)

 

Advertisement
  • 7/12

वसीम अकरम और सुष्मिता सेन

साल 2013 में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के अफेयर की काफी चर्चा थी. दोनों साल 2008 में एक डांस रियलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' में बतौर जज नजर आए थे, जिसके बाद से ये अफवाहें शुरू हुईं.

(Photo: Social Media)

  • 8/12

हालांकि, वसीम अकरम ने इन खबरों को गलत बताते हुए कहा था कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने सुष्मिता की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद शालीन महिला भी बताया था.

 

(Photo: Social Media)

  • 9/12

अब्दुल रज्जाक और तमन्ना भाटिया


साल 2020 में पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. इस फोटो में दोनों एक जूलरी शॉप में दिखे थे, जिसके बाद लोगों ने उनकी शादी तक के कयास लगा दिए थे. हालांकि, सच यह था कि दोनों सिर्फ एक स्टोर ओपनिंग के लिए वहां पहुंचे थे. बाद में तमन्ना ने भी इन खबरों पर नाराजगी जताते हुए रिलेशनशिप की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. 
 

(Photo: Social Media)

Advertisement
  • 10/12

इमरान खान और जीनत अमान

रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि 80 के दशक में पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान और बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस जीनत अमान की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. साल 1979 में जब पाकिस्तानी टीम भारत दौरे पर थी, तब इमरान ने अपना 27वां जन्मदिन जीनत के साथ सेलिब्रेट किया था.

 

(Photo: Social Media)

  • 11/12

दोनों ने अपने रिश्ते को कभी कंफर्म भी नहीं किया था. हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका, क्योंकि कहा जाता है कि इमरान पाकिस्तान नहीं छोड़ना चाहते थे और जीनत भारत और अपना करियर छोड़ने को तैयार नहीं थीं.

(Photo: Social Media)

  • 12/12

रीना रॉय और मोहसिन खान

70 और 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय अपने करियर के पीक पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान संग रिश्ते में थीं. धर्म की दीवार तोड़कर दोनों ने शादी कर ली थी. साल 1983 में शादी के बाद रीना पाकिस्तान शिफ्ट हो गई थीं. दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला. आपसी मतभेदों के बाद साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया और रीना वापस भारत लौट आईं. 

 

(Photo: Social Media)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement