कभी टीवी एक्ट्रेस रहीं नेहल वडोलिया ने कई बोल्ड शोज और फिल्में की हैं. लेकिन अब उन्होंने इस इंडस्ट्री से तौबा कर ली है. नेहल ने बोल्ड शोज करना छोड़ दिया है.
टॉक विद मावेंद्र पॉडकास्ट में नेहल ने करियर, पर्सनल लाइफ पर बात की. साथ ही इंडस्ट्री की पोल भी खोली. नेहल ने स्प्रिचुअलिटी को लेकर अपनी राय रखी.
नेहल ने बताया कि वो जामनगर से हैं. कृष्ण भगवान को मानती हैं. वो सत्संग सुनना पसंद करती हैं. कई सालों से प्रेमानंद महाराज में आस्था रखती हैं.
नेहल ने कहा- मैंने इमली सीरीज वृ्ंदावन में शूट की थी. वो मेरी आखिरी बोल्ड सीरीज थी. वहां मैंने चिकन खाया था. वो मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी.
शूट के बाद सबने ड्रिंक की. बीयर पीने के बाद हमने नॉनवेज खाया. कुछ दिनों बाद मालूम पड़ा कि मेरे बचपन के दोस्तों ने नॉनवेज छोड़ दिया है.
नेहल ने बताया मैं एनिमल लवर हूं. मुझे एहसास हुआ कि मैं एक जानवर को प्यार और दूसरे को खा कैसे सकती हूं. मैंने धीरे-धीरे नॉनवेज छोड़ दिया. मैंने अंडा भी छोड़ दिया.
नेहल ने कहा कि वो जिंदगी में हर साल कुछ ना कुछ त्याग करती हैं. मोक्ष उनका फाइनल डेस्टिनेशन है. नेहल ने बताया क्यों उन्होंने एक वक्त सुसाइड करने का सोचा था.
एक्ट्रेस ने कहा- तब मैं फैमिली से टूट चुकी थी. मेरा ब्रेकअप हुआ था. सब खत्म हो गया था. काम भी नहीं मिल रहा था. पैसे भी नहीं थे. मुझे सुसाइड के ख्याल आते थे.
नेहल ने करियर को लेकर कहा-मैंने साढ़े 4 साल पहले बोल्ड इंडस्ट्री छोड़ दी है. मैं अब इंस्टाग्राम के जरिए पैसे कमाती हूं. मैं एक ऐप पर भी हूं. जो तस्वीरें मेरी इंस्टाग्राम पर होती हैं, वो ही वहां पर भी दिखती हैं.
''लेकिन इंस्टाग्राम पर कम फोटोज पोस्ट कर सकते हैं. बल्कि ऐप पर काफी सारी तस्वीरें होती हैं. उन्हें देखने के लिए आपको उन्हें खरीदना पड़ेगा.''
''उस ऐप के जरिए आप मुझसे बात कर सकते हैं. लेकिन वहां पर कोई वल्गर बात नहीं कर सकते. 5-10 मिनट तक मैं उनसे बात करूंगी.''
''कुछ भी अश्लील बात होगी तो मैं फोन काट दूंगी. 5 मिनट के 3000 और 10 मिनट के 5000 रुपये चार्ज होते हैं. उसमें से भी 30 प्रतिशत रकम कंपनी की होती है.''
नेहल के मुताबिक, उन्हें प्यार को लेकर किसी पर भरोसा नहीं होता. उन्हें शादी का कॉन्सेप्ट समझ नहीं सकता. वो अरेंज मैरिज में भरोसा नहीं करती. उन्हें अपना कंफर्ट प्यारा है.
All Photos: Instagram @nehal_nv8