Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

पहली बेगम संग खटपट, दूसरी शादी से डरा यूट्यूबर? कहा- चीन से रोबोट डॉल मंगा लूंगा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:27 PM IST
  • 1/10

फेमस पाकिस्तानी यूट्यूबर रजब भट्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा है कि वो दूसरी शादी नहीं करेंगे.
 

  • 2/10

यूट्यूबर के मुताबिक, वो दूसरी शादी करने की बजाय चीन से रोबोट डॉल को मंगवा लेंगे. इससे उनकी पहली बेगम को भी दिक्कत नहीं होगी.
 

  • 3/10

एक पॉडकास्ट में रजब ने कहा- अगर मुझे बहुत ज्यादा जरूरत पड़ गई तो मैं चीन से रोबोट डॉल मंगवा लूंगा. लेकिन फिर से निकाह नहीं करूंगा.
 

Advertisement
  • 4/10

रजब के इस कंफेशन को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. कई लोगों ने रजब को ट्रोल किया है. उनकी सोच को घटिया और छोटी बताया है. 
 

  • 5/10

रजब भट्ट फेमस पाकिस्तानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और टिक टॉक स्टार हैं. वो लाइफस्टाइल व्लॉगिंग करते हैं. 
 

  • 6/10

रजब की शादी ईमान फातिमा से हुई थी. उनका एक बेटा किवान भी है. लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला. दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था.
 

Advertisement
  • 7/10

रजब ने तलाक की वजह पर्सनल विवाद और फैमिली से जुड़े कुछ इश्यूज को बताया था. परिवार ने उनकी शादी को बचाने की जी जान से कोशिश की.
 

  • 8/10

इसका नतीजा ये निकला कि रजब और उनकी पत्नी ने साथ आने का फैसला किया. दोनों ने बेटे की खातिर अपने रिश्ते को एक और मौका देने की ठानी.
 

  • 9/10

रजब के व्लॉग्स विवादों में रहते हैं. जिस तरह वो मुखर होकर अपनी राय रखते हैं, अनजाने में ही सही कंट्रोवर्सी को इंवाइट कर देते हैं.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @rajab.butt94
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement