डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. शो में फीमेल कंटेस्टेंट्स आकांक्षा चौधरी और दीक्षा के बीच जबरदस्त कैटफाइट देखने मिली. दोनों एक दूसरे संग हाथापाई करती नजर आईं.
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
आकांक्षा ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि दीक्षा ने शो में कैमरों पर उन्हें बुरी तरह से पीटा. लड़ाई में वो बुरी तरह जख्मी हो गई थीं.
(Photos: Instagram @diksshapawarofficial_)
आकांक्षा ने बताया कि दीक्षा ने उन्हें एक नहीं बल्कि कई थप्पड़ मारे थे और उनपर हील्स वाली सैंडल से भी हमला किया.
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
आकांक्षा ने कहा- वो सिर्फ फाइट नहीं थी, बल्कि वॉयलेंस था. मुझे हील्स से मारा गया था, जब तक मेरे होंठ से खून नहीं निकला तब तक मुझे थप्पड़ मारे. मेरी अंडर आई से भी खून निकल रहा था.
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
'मेरी पूरी गर्दन पर निशान पड़ गए थे और ये सब नेशनल टीवी पर सभी के सामने हुआ. 10-15 दिन बाद भी मेरे घाव दिख रहे थे, लेकिन लोग कह रहे हैं कि मुझे खून निकला ही नहीं था.'
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
आकांक्षा ने आगे कहा- ये सब एक झूठ से शुरू हुआ था, वो भी एक नैरेटिव बनाने के लिए और मुझे खराब दिखाने के लिए. अभी भी वो सब कहानियां बंद नहीं हुई हैं.
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
'वो लोग जब नैरेटिव बनाने में बिजी थे, तब मैं इन जख्मों के साथ जी रही थी. हर शूट में जख्मों के साथ जाती थी. इन जख्मों को भले ही छिपा लेती थी, लेकिन उन्हें हर दिन महसूस करती थी.'
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
'उस दिन मेरे अंदर कुछ टूट गया था. मैं बहुत अकेला महसूस कर रही थी. पूरी तरह से बिखर गई थी. मैं शो छोड़ना चाहती थी, लेकिन फिर मैंने नहीं छोड़ा, क्योंकि मैं हार मानने वालों में से नहीं हूं. मैं अब रिएक्ट भी नहीं करती हूं, मैं सुन्न पड़ गई हूं. '
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
बता दें कि आकांक्षा पर हाथ उठाने पर शो की होस्ट सनी लियोनी ने दीक्षा को खूब फटकार लगाई. सनी ने दीक्षा से उनके स्प्लिटकॉइन्स और पावर कार्ड छीन लिया.
(Photos: Instagram @akankshachoudhary_official)
स्प्लिट्सविला 16 की शूटिंग तो कुछ महीने पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन शो अभी ऑन एयर हो रहा है. शो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
(Photos: Instagram @diksshapawarofficial_)
आकांक्षा चौधरी की बात करें वो कई ब्यूटी पेजेंट्स में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं. स्प्लिट्सविला 16 में आने से पहले वो मिस यूनिवर्स इंडिया में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई थीं. लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं. हालांकि, स्प्लिट्सविला से उन्हें तगड़ी पहचान मिली है. वो शो की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स बन चुकी हैं.
(Photos: Instagram @diksshapawarofficial_)