Marvel की नई एंटी-सुपरहीरो, कौन है Jean Grey, जिसने स्पाइडरमैन की नाक में किया दम?

मार्वल ने अपनी नई स्पाइडरमैन फिल्म में विलेन को छिपाए रखा था, जिसपर से अब पर्दा उठ चुका है. अगर आप जानना चाहते हैं कि ये विलेन कौन है, जिसने ब्रैंड न्यू डे में स्पाइडरमैन बने टॉम हॉलैंड की नाक में दम करके रखा, तो जानें उसकी पूरी बैकस्टोरी.

Advertisement
MCU में आई नई लेड़ी सुपरहीरो (Photo: Trailer Screengrab) MCU में आई नई लेड़ी सुपरहीरो (Photo: Trailer Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

टॉम हॉलैंड, जैंडेया वाली स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे फिल्म वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज हो गई है. इस ढाई घंटे की फिल्म का क्रेज इंडिया समेत हर जगह देखने को मिला. नई वाली स्पाइडरमैन फिल्म कमाई के मामले में तो सारे रिकॉर्ड तोड़ ही रही है. साथ ही इसे लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. 

फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे को लेकर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने कई सारे सरप्राइज तैयार किए थे. रिलीज से पहले तक हमने जितने भी प्रोमो-टीजर-ट्रेलर देखे, उसमें फिल्म के मेन विलेन को छिपाए रखा गया. इस दौरान एक्ट्रेस सैडी सिंक हमेशा स्टारकास्ट के साथ नजर आईं, जिससे उनके किरदार पर सस्पेंस बना रहा. कई लोगों को लगा कि वो लेडी स्पाइडरमैन बनकर आएंगी. मगर फैन थियोरी ये कहती थी कि वो X-MEN की भूली हुई एंटी-सुपरहीरो जीन ग्रे के रोल में नजर आएंगी. 

Advertisement

आगे बढ़ने से पहले SPOILER ALERT...

अब सैडी सिंक ने जो रोल स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे फिल्म में प्ले किया है, वो जीन ग्रे का ही है. ये किरदार पूरी फिल्म में स्पाइडरमैन बने टॉम हॉलैंड को परेशान करके रख देता है. फिल्म के अंदर जीन ग्रे की पावर को किसी भी मार्वल सुपरहीरो की पावर जिनता ताकतवर दिखाया गया है, जो कुछ कदम दूर खड़े इंसान से लेकर कई मील दूर मौजूद शख्स के दिमाग में घुसकर उसे अपने वश में कर सकती है.

ये पावर किसी टेलीपैथी की तरह है, जिसमें आप एक इंसान से दूसरे इंसान के दिमाग में आसानी से घुस सकते हैं. सैडी सिंक का निभाया ये किरदार फिल्म का सबसे असरदार हिस्सा है, जो आपको मजा दिलाता है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर जीन ग्रे का किरदार शुरू कहां से हुआ था और स्पाइडरमैन से पहले कौनसी फिल्म में नजर आया.

Advertisement

क्या है जीन ग्रे का किरदार?

जीन ग्रे मार्वल कॉमिक्स का सबसे असरदार किरदार है, जो X-MEN के शुरुआती सदस्यों के साथ मौजूद थी. सबसे पहली बार ये किरदार साल 2000 में आई X-MEN फिल्म में देखा गया, जिसे एक्ट्रेस फैमके जानसेन ने निभाया था. वो इस किरदार को करीब 5 फिल्मों में निभाती दिखाई दीं, जिसमें से तीन मेन रोल तो बाकी दो कैमियो थे. 

इसके बाद जीन ग्रे का किरदार एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने प्ले किया था. उन्होंने साल 2016 में आई X-MEN की एक फिल्म में इसे प्ले किया, और फिर 2019 में आई डार्क फीनिक्स में आखिरी बार जीन ग्रे बनकर लौटीं. इसके बाद अब इसे सैडी सिंक निभा रही हैं, जो आगे आने वाले मार्वल फेज 7 की फिल्मों में भी पक्का नजर आने वाली हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »