हॉलीवुड में इंडियन TV फ्यूजन! स्पाइडरमैन में हुआ 'तारक मेहता' का जिक्र, जमकर ट्रोल हो रहा वायरल सीन

स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे का हिंदी वर्जन कई लोगों ने देखा, जिसके एक सीन में तारक मेहता शो के बाघा का जिक्र हो रहा है. ये सीन इंटरनेट पर काफी वायरल है, और इसी जमकर आलोचना भी हो रही है.

Advertisement
स्पाइडरमैन में बाघा की हुई चर्चा (Photo: Screengrab) स्पाइडरमैन में बाघा की हुई चर्चा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

टॉम हॉलैंड की फिल्म स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे बीते दिन 30 जुलाई को इंडिया में रिलीज हुई. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग करके मार्वल की फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मगर कुछ लोग इससे थोड़े नाराज भी हैं. 

चर्चा में स्पाइडरमैन का हिंदी वर्जन

स्पाइडरमैन की नई फिल्म अपनी हिंदी डबिंग को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रही है. इसमें एक सीन है जिसमें स्पाइडरमैन अपने दोस्त नैड के साथ बैठकर बातें कर रहा है. चूंकि फिल्म में नैड को स्पाइडरमैन का बड़ा फैन दिखाया गया है, इसलिए वो इस सीन में अपने सुपरहीरो से कुछ राज की बातें जानने की कोशिश करता है. उसे जानना है कि आखिर स्पाइडरमैन कैसे अपना सूट और मकड़ी का जाला बनाता है. 

Advertisement

हिंदी डबिंग में इस सीन को एक फनी बातचीत की तरह दिखाने की कोशिश हुई, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का जिक्र हुआ. नैड और स्पाइडरमैन इसमें बाघा का जिक्र करते हुए जोक क्रैक किया, और इसे 2000 किड्स की मस्ती बताया. हालांकि ओरिजिनल वर्जन में इस बातचीत का मतलब कुछ और होगा, लेकिन इंडियन ऑडियंस को स्पाइडरमैन में 'तारक मेहता' का रेफ्रेंस बिल्कुल पसंद नहीं आया है. 

इंटरनेट पर इस सीन को काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने तो इस डायलॉग को सुनकर ये तक कह दिया कि वो अब इस फिल्म को हिंदी में किसी भी कीमत पर नहीं देखने वाले हैं. दूसरे ने लिखा कि इससे बेहतर ढिंचक पूजा के गाने होते हैं. कई लोगों ने मार्वल के डबिंग पैटर्न पर सवाल खड़े किए हैं. उनका मानना है कि कई सालों से मार्वल फिल्मों की हिंदी वर्जन के डायलॉग्स काफी खराब हैं. ये दिक्कत अभी से नहीं है. 

Advertisement

इंडिया में स्पाइडरमैन ने मचाई धूम

बात करें स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे की, तो फिल्म ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ रुपये की ओपनिंग करके एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आगे आने वाले दिन इसकी कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने मिल सकता है. ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि ओपनिंग वीकेंड में स्पाइडरमैन 200 करोड़ रुपये तक (ग्रॉस) कमा सकती है. अब देखना है कि आखिर ऐसा होगा या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »