मरने के 7 साल बाद भी इतना कमा रहे हैं माइकल जैक्सन!

फोर्ब्स मैगजीन की वार्षिक मृतक सेलेब्रिटी लिस्ट के मुताबिक माइकल जैक्सन अब भी साल में 5523 करोड़ रुपये कमा रहे हैं.

Advertisement
माइकल जैक्सन माइकल जैक्सन

खुशदीप सहगल

  • लॉस एंजिलिस,
  • 13 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

कोई शख्स जिसे मरे हुए 7 साल हो गए हों वो अब भी साल में 5523 करोड़ रुपए कमा रहा हो तो इसे आप क्या कहेंगे. जी हां, अगर वो शख्स 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन हो तो ऐसा संभव है.

फोर्ब्स मैगजीन की वार्षिक मृतक सेलेब्रिटी लिस्ट के मुताबिक ने 12 महीने में रिकॉर्ड ब्रेकिंग 82.5 करोड़ डॉलर (5523 करोड़ रुपए) की कमाई की. इसमें सोनी/ATV म्युजिक पब्लिशिंग कैटालॉग में माइकल जैक्सन के शेयर बेचने से होने वाली कमाई भी शामिल है.

Advertisement

फोर्ब्स की ओर से हर साल ऐसे मृतक सेलेब्रिटीज की लिस्ट जारी की जाती है जिनकी अब भी हर साल अच्छी कमाई होती है. का निधन 2009 में हुआ था. तब से वो सिर्फ 2012 को छोड़कर हर साल कमाई के मामले में मृतक सेलेब्रिटी लिस्ट में पहले स्थान पर बने रहे हैं. 2012 में ये स्थान की अच्छी मित्र रहीं अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर को मिला था. 2016 की लिस्ट में एलिजाबेथ टेलर 13वें स्थान पर हैं.

मृतक सेलेब्रिटी की ताजा लिस्ट में दूसरे स्थान पर पीनट्स के रचयिता और कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम शुल्ज हैं. लेकिन उनकी और की कमाई में बहुत बड़ा अंतर है. तीसरे स्थान पर गोल्फ लीजेंड आर्नल्ड पालमेर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement