एडल्ट स्टार मिया खलीफा की सट्टेबाजी! FIFA वर्ल्ड कप से कमाए, खुद किया ऐलान

फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में स्पेन की जीत के साथ मिया खलीफा की भी बड़ी जीत हुई. उन्होंने स्पेन पर 10 लाख डॉलर की शर्त लगाई थी और करीब 16.5 लाख डॉलर की रकम जीत ली.

Advertisement
अरबपति बनीं मिया खलीफा (Photo: Instagram @miakhalifa) अरबपति बनीं मिया खलीफा (Photo: Instagram @miakhalifa)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन ने जीत लिया और पूरी टीम जश्न में डूब गई. लेकिन इस जीत का बड़ा फायदा सिर्फ खिलाड़ियों को ही नहीं मिला. बल्कि एक्स एडल्ट स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा भी इस जीत से करोड़ों रुपये की कमाई कर बैठीं.

स्पेन पर लगाया था 10 लाख डॉलर का दांव

मिया खलीफा ने फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन की जीत पर 10 लाख डॉलर (करीब 8.5 करोड़ रुपये) का सट्टा लगाया था. उनका भरोसा सही साबित हुआ और स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया. शर्त जीतने के बाद मिया को 16.5 लाख डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) मिले. यानी उन्हें लगभग 5.5 लाख डॉलर (करीब 4.7 करोड़ रुपये) का सीधा मुनाफा हुआ.

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद मिया खलीफा ने स्टेडियम से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल की जर्सी पहन रखी थी.

इसके साथ उन्होंने अपनी जीत वाली बेट का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया और मजाकिया अंदाज में लिखा- मुझे भरोसा था और मैं बड़े लेवल पर जीत गई. अपने होम कंट्री स्पेन पर गर्व है जबकि मेरी रगों में स्पेन का एक बूंद भी खून नहीं है. उनके इस पोस्ट पर लाखों लोगों ने लाइक और कमेंट किए.

ऐसे जीता स्पेन वर्ल्ड कप

न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. पूरे 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया. अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव किए, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी पलों में फेरान टोरेस ने गोल दागकर स्पेन को 1-0 की यादगार जीत दिला दी.

Advertisement

इस जीत के साथ स्पेन ने 16 साल बाद फिर से फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैंपियन टीम को 5.1 करोड़ डॉलर (लगभग 430 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी भी मिली.

कौन हैं मिया खलीफा?

मिया खलीफा लेबनानी मूल की अमेरिकी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं. वो 2014-15 में कुछ समय के लिए एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में रहीं और उसी दौरान दुनियाभर में चर्चा में आ गईं. इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर नई पहचान बनाई. आज वो खेल, फैशन और पॉप कल्चर से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं और उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »