कैटी पेरी पर एक्ट्रेस ने लगाए यौन शोषण के आरोप, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

पॉप सिंगर कैटी पेरी पर एक्ट्रेस रूबी रोज ने सेक्शुअल असॉल्ट के आरोप लगाए हैं. अब ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कैटी पेरी ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है और इन्हें 'लापरवाह झूठ' बताया है. ये खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर कोहराम मचा हुआ है.

Advertisement
कैटी पेरी पर लगे बड़े आरोप (Photo: Instagram/@katyperry @rubyrose) कैटी पेरी पर लगे बड़े आरोप (Photo: Instagram/@katyperry @rubyrose)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

जानी मानी पॉप सिंगर कैटी पेरी मुश्किलों में हैं. 'बैटगर्ल' और 'ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक' फेम एक्ट्रेस रूबी रोज ने उनपर यौन उत्पीड़न (सेक्शुअल असॉल्ट) का आरोप लगाया हैं. ये मामला रूबी रोज ने ऑस्ट्रेलिया में फाइल किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कैटी पेरी ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया है और इन्हें 'लापरवाह झूठ' बताया है. वैरायटी की खबर के मुताबिक, सिंगर ने अपने रिप्रेजेंटेटिव के माध्यम से रूबी के खिलाफ जवाबी दलीलें भी दी हैं.

Advertisement

कैटी पेरी पर रूबी ने लगाए आरोप

विक्टोरिया पुलिस ने एक बयान में कहा, 'मेलबर्न सेक्शुअल ऑफेंसेज एंड चाइल्ड एब्यूज इन्वेस्टिगेशन टीम (SOCIT) के जासूस 2010 में मेलबर्न में हुई कथित ऐतिहासिक यौन हमले की जांच कर रहे हैं. पुलिस को बताया गया है कि यह घटना मेलबर्न के CBD इलाके में एक लाइसेंस प्राप्त जगह पर हुई थी. चूंकि जांच अभी चल रही है, इसलिए इस समय और ज्यादा टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.'

‘वैरायटी’ के अनुसार, रूबी रोज ने रविवार, 12 अप्रैल की रात को थ्रेड्स पर आरोप लगाते हुए एक पोस्ट लिखी थी. उन्होंने लिखा कि कैटी पेरी ने मेलबर्न के एक क्लब में उनका यौन उत्पीड़न किया था. दोनों 20 की उम्र से थोड़ी ही बड़ी थीं. इस समय रूबी रोज 40 साल की हैं और कैटी पेरी 41 साल की हैं. रूबी रोज ने कॉम्प्लेक्स के पोस्ट पर कमेंट किया, 'कैटी पेरी ने स्पाइस मार्केट नाइटक्लब, मेलबर्न में मेरा यौन उत्पीड़न किया था. उसे क्या सोचना है, इससे किसे फर्क पड़ता है.' इस पोस्ट में जस्टिन बीबर के कोचेला सेट पर कैटी पेरी के रिएक्शन पर बात की गई थी.

Advertisement

कैटी पेरी की ओर से एक प्रतिनिधि ने इन आरोपों से इनकार करते हुए बयान जारी किया है. बयान में कहा गया, 'रूबी रोज द्वारा सोशल मीडिया पर कैटी पेरी के खिलाफ फैलाए जा रहे ये आरोप न सिर्फ पूरी तरह झूठे हैं, बल्कि खतरनाक और लापरवाह हैं. रूबी रोज का सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने का लंबा इतिहास है. इन आरोपों को लोगों ने बार-बार खारिज किया है.' हालांकि रूबी रोज ने पहले कहा था कि वे इस कथित घटना के बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement