हैरी पॉटर की 'हर्माइनी' का वो भाषण जिस पर भड़क गए DU के छात्र

एक ने न्यूज पोर्टल को बताया- बहुत फनी सीन हो गया था. जब हमने पूरा पेपर ही एमा वॉटसन की स्पीच पर देखा, हमने सोचा क्यों ना एक्ट्रेस को ये बताया जाए कि ऐसे एग्जाम करने में कितनी दिक्कत आती है.

Advertisement
एमा वॉटसन एमा वॉटसन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

हैरी पॉटर सीरीज में हर्माइनी ग्रेंजर का रोल प्ले करने वालीं एमा वॉटसन हाल ही में यूएन में दिए गए अपने भाषण की वजह से सुर्खियों में हैं. अब जिस भाषण पर तारीफ मिलनी चाहिए थी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने उनकी खिचाई कर दी. एक्ट्रेस को कई सारे मैसेज के जरिए संदेश दिया गया कि वे कम बोला करें, स्पीच छोटी रखा करें. अब ये सब इसलिए देखने को मिला क्योंकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंग्लिश पेपर में कई सारे सवाल एमा  के यूएन वाले भाषण से सामने आ गए.

Advertisement

हर्माइनी ग्रेंजर से दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र नाराज

एग्जाम के दौरान एमा वॉटसन पर कई सारे सवाल देख छात्रों का ना सिर्फ दिमाग घुमा बल्कि उन्हें इस बात का गुस्सा भी रहा. अब उस गुस्से को निकालने के लिए कई सारे छात्रों ने एमा वॉटसन को मैसेज भेजना शुरू कर दिया. वो मैसेज कुछ ऐसे थे- दीदी आप तो कभी भी स्पीच दे देती हो. थोड़ा सोचकर बोल लिया करो. इस तरह के कई सारे मैसेज एक्ट्रेस को भेज दिए गए.

भेज दिए कई सारे मैसेज

इस बार में जब नाराज छात्रों से बात की गई तो एक ने न्यूज पोर्टल को बताया- बहुत फनी सीन हो गया था. जब हमने पूरा पेपर ही एमा वॉटसन की स्पीच पर देखा, हमने सोचा क्यों ना एक्ट्रेस को ये बताया जाए कि ऐसे एग्जाम करने में कितनी दिक्कत आती है. जानते हैं कि आप हैरी पॉटर की हर्माइनी हैं, लेकिन बच्चों पर तो रहम करो, स्पीच देना बंद करो.

Advertisement

एमा ने दिया कोई जवाब?

वैसे छात्रों की तरफ से जरूर एमा वॉटसन को कई सारे मैसेज किए गए, लेकिन एक्ट्रेस ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. अब छात्रों के पास इसका जवाब भी तैयार था. उनकी माने तो एमा को हिंदी नहीं समझ आई होगी, इसी वजह से वो रिप्लाई नहीं कर पा रही हैं. वे मानते हैं कि अगर एमा जवाब दे देतीं, तो उनका ये प्रैंक काफी सफल हो जाता. वैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों की तरफ से ऐसा रिएक्शन हैरान नहीं करता है क्योंकि इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसे प्रैंक देखने को मिले हैं और कई बड़े सेलेब्स की चुटकी भी ली गई है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement