दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक बैंड BTS ने आधिकारिक तौर पर अपनी वापसी का बिगुल फूंक दिया है. पूरे चार साल के लंबे ब्रेक के बाद जून, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक (RM, Jin, SUGA, J-Hope, Jimin, V, Jungkook) एक साथ एक ही मंच पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं.
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि BTS एक साउथ कोरियन पॉप बैंड है जो साल 2010 में बना था. साल 2022 में बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के लिए ब्रेक का ऐलान किया था.
कहां होगा BTS का शो?
BTS के इस धमाकेदार कमबैक शो का नाम 'The Comeback Live Arirang' रखा गया है, जो सियोल के मशहूर ग्वांग मुन स्क्वायर (Gwanghwamun Square) पर आयोजित किया जाएगा. लाखों की संख्या में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यहां के इंतजाम बेहद पुख्ता किए गए हैं.
खास बात यह है कि इसी शो के साथ BTS के महीनों लंबे वर्ल्ड टूर का भी आगाज हो जाएगा. इस टूर के दौरान यह ग्रुप अमेरिका, यूरोप और एशिया के अलग-अलग देशों में अपनी परफॉरमेंस देगा, जिसका इंतजार दुनिया भर की आर्मी सालों से कर रही थी.
नए एल्बम 'ARIRANG' का जादू
यह शानदार कॉन्सर्ट उनके पांचवें स्टूडियो एल्बम 'ARIRANG' के रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद आयोजित किया जा रहा है. इस एल्बम में कुल 14 गाने हैं, जिनमें से लीड सिंगल 'SWIM' पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है. खुद बैंड के सदस्यों ने बताया है कि यह एल्बम उनके लिए सिर्फ गानों का कलेक्शन नहीं, बल्कि उनके संघर्षों और अपनी आर्मी के प्रति प्यार को बयां करने का एक जरिया है.
भारत में कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीम?
भारतीय फैंस इस ऐतिहासिक पल के गवाह अपने घर बैठे बन सकते हैं. इस शो का Live टेलीकास्ट OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर किया जाएगा. दक्षिण कोरियाई समय (KST) के अनुसार यह शो रात 8:00 बजे शुरू होगा. वहीं, भारत में रहने वाले फैंस शनिवार, 21 मार्च को शाम 4:30 बजे नेटफ्लिक्स पर ट्यून करके इसे लाइव देख सकते हैं.
नेटफ्लिक्स ने इस मौके को और भी खास बनाने के लिए घोषणा की है कि 21 मार्च से फैंस के लिए खास 'BTS प्रोफाइल आइकन' भी उपलब्ध होंगे. साथ ही, बैंड की नई डॉक्यूमेंट्री 'BTS: The Return' के ट्रेलर से साफ हो गया है म्यूजिक आर्मी ने कैसे तैयार किया है.
क्यों लिया था 4 साल का ब्रेक
BTS एक साउथ कोरियन पॉप बैंड है जो साल 2010 में बना था. भारत में इस बैंड का क्रेज अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है. साल 2022 में बीटीएस ने मिलिट्री सर्विस के लिए ब्रेक का ऐलान किया था. जिसके बाद फैन्स में उदासी नहीं मातम छा गया था. लेकिन इस बार वापसी की खुशी सिर चढ़कर बोल रही है.
कॉन्सर्ट के बाद रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री
इस कॉन्सर्ट के बाद नेटफ्लिक्स पर बीटीएस पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी. डॉक्यूमेंट्री का नाम बीटीएस द रिटर्न BTS: THE RETURN है. इसे नेटफ्लिक्स पर 27 मार्च से देख सकेंगे. इसमें बीटीएस की जर्नी से लेकर उनके कमबैक की कहानी होगी. इतने पर बात खत्म नहीं होती है. इसके बाद बीटीएस बैंड अपने वर्ल्ड टूर की शुरुआत करेंगे जो 9 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलने वाला है.
aajtak.in