नेटफ्लिक्स पर NBA स्टार लमार ओडम की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है. इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े हर पहलू को दर्शाया गया है. लमार के स्टारडम से लेकर उनके ड्रग एडिक्शन, हार्ट अटैक और मैरिज लाइफ, हर चीज इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाई गई है.
Photo: AFP
लमार ओडम की जिंदगी किसी चमत्कार से कम नहीं है. उन्हें ड्रग एडिक्शन के कारण छह बार हार्ट अटैक आ चुका है. इस वजह से वो कोमा में भी जा चुके हैं. ड्रग ओवरडोज के चलते उन्हें 12 बार स्ट्रोक आया है. लमार किडनी फेलियर का दर्द भी झेल चुके हैं.
Photo: AFP
लमार ओडम की जिंदगी में कई ऐसे मौके आए, जब लोगों को लगने लगा कि वो बच नहीं सकेंगे. मगर भगवान के चमत्कार ने उन्हें अभी तक बचाए रखा. खुद NBA स्टार अभी मान चुके हैं कि वो बेहद लकी हैं कि इतने स्ट्रोक और हार्ट अटैक के बावजूद जिंदा हैं.
Photo: AFP
लमार ओडम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर क्लोई कार्दशियन के एक्स हसबैंड भी हैं. उन्हें ड्रग ओवरडोज के दौरान संभाले रखने में क्लोई का बहुत बड़ा हाथ रहा है. दोनों की शादी 2009 में हुई थी, मगर NBA स्टार की बुरी लत की वजह से वो अंत में जाकर टूट गई.
Photo: Getty Images
लमार ओडम की डॉक्यूमेंट्री 'अनटोल्ड: द डेथ एंड लाइफ ऑफ लमार ओडम' Untold: The Death & Life of Lamar Odom में उनकी पूरी ड्रग्स एडिक्शन जर्नी दिखाई गई है. अक्टूबर 2015 उनके लिए सबसे मुश्किल समय था. इस दौरान उन्हें एक ऐसा अटैक आया था, जिसकी वजह से वो काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे. लमार को कोकेन ओवरडोज हुआ था.
Photo: Screengrab
उसी दौरान लमार और क्लोई का डिवोर्स केस भी चल रहा था. NBA स्टार के ड्रग ओवरडोज की आदत ने क्लोई को उनसे अलग होने पर मजबूर किया था. मगर जब अक्टूबर 2015 में लमार जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, तब क्लोई ने अपना तलाक रोककर उनके साथ रहने का फैसला किया.
Photo: Getty Images
क्लोई ने करीब एक साल तक लमार की देखभाल की. वो महीनों तक उनके साथ अस्पताल में भी थीं. मगर फिर दोनों को अलग होना ही पड़ा. उनका तलाक दिसंबर 2016 में जाकर फाइनल हुआ. लमार ने स्वीकार भी किया था कि उन्होंने क्लोई से कई बार झूठ कहा और धोखा दिया कि वो ड्रग्स छोड़ देंगे. बास्केटबॉल प्लेयर ने अपने बर्ताव पर क्लोई से माफी भी मांगी.
Photo: AFP
लमार ओडम की लाइफ हमें कई बातें सिखाती है कि कैसे ड्रग ओवरडोज ना सिर्फ आपकी जिंदगी को पूरी तरह खराब कर सकती है. बल्कि आपके परिवार और चाहने वालों को भी बर्बाद कर सकती है. 'अनटोल्ड: द डेथ एंड लाइफ ऑफ लमार ओडम' डॉक्यूमेंट्री 31 मार्च 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हुई है.
Photo: ITG