सिडनी स्विनी हॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलेब्रेट्रीज में से एक हैं. हॉलीवुड में पहचान बनाना सिर्फ अच्छी एक्टिंग तक सीमित नहीं है. कई बार इन सेलेब्स की पसंद, उनके बेबाक फैसले और कैमरे के सामने उनका अंदाज भी उन्हें चर्चा में ले आता है. सिडनी स्वीनी ऐसी ही एक्ट्रेस हैं, जिनकी फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक पर लोगों की नजर रहती है. कभी अपने बोल्ड सीन्स तो कभी विज्ञापन को लेकर वो सुर्खियों में आ जाती हैं. (Image Credit- Sydney sweeney Instagram)
सिडनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे रोल से की. वो ग्रेज़ एनाटॉमी और प्रिटी लिटिल लायर्स जैसे टीवी शो में नजर आईं. साल 2018 में नेटफ्लिक्स की सीरीज एवरीथिंग सक्स और 'द हैंडमेड्स टेल' में उनके काम को पहचान मिली. इसके बाद साल 2019 में आई सीरीज यूफोरिया ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. इस सीरीज में कैसी हॉवर्ड के किरदार ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया. आगे चलकर उन्होंने द व्हाइट लोटस, एनीवन बट यू, मैडम वेब और इमैक्युलेट जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया. धीरे-धीरे सिडनी ने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और उनकी कमाई के साथ उनकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होने लगा.
(Image Credit- Sydney sweeney Instagram)
कितनी है सिडनी स्वीनी की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर 2026 के अपडेट के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 420 करोड़ रुपये है. हालांकि, ये आंकड़ा आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई रकम नहीं है. उनकी कमाई में फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा ब्रांड प्रमोशन और प्रोडक्शन से मिलने वाला पैसा भी शामिल है. (Image Credit- Sydney sweeney Instagram)
वेस्टवुड में खरीदा पहला घर
सिडनी की मेहनत का असर उनकी कमाई और प्रॉपर्टी में साफ दिखाई देने लगा. साल 2021 में उन्होंने लॉस एंजिलिस के वेस्टवुड इलाके में करीब 30 लाख डॉलर यानी लगभग 25 करोड़ रुपये में अपना पहला घर खरीदा था. साल 1933 में बना ये घर ट्यूडर स्टाइल में डिजाइन किया गया है. इसमें पांच बेडरूम, चार बाथरूम और लकड़ी की बीम वाली ऊंची छतें हैं. करीब 3,200 वर्ग फुट में फैले इस घर की खास बात यहां लगा केबल रेलवे सिस्टम है, जिसकी मदद से पहाड़ी के नीचे से घर के दरवाजे तक पहुंचा जा सकता है. सिडनी इस घर को प्यार से 'स्नो व्हाइट्स शैटो' कहती हैं. (Image Credits- littletudordiary Instagram)
परदादी का घर भी खरीदा वापस
सिडनी के लिए प्रॉपर्टी खरीदना सिर्फ इन्वेस्टमेंट का जरिया नहीं, बल्कि परिवार से जुड़ी यादों को सहेजने का तरीका भी है. उन्होंने अपनी परदादी का पुराना घर भी वापस खरीदा, जिसे परिवार को पहले आर्थिक परेशानियों के कारण छोड़ना पड़ा था. सिडनी ने बताया था कि यह दो बेडरूम वाला छोटा-सा घर उनकी परदादी का था. उनकी दादी और मां का जन्म भी इसी घर में हुआ था. परिवार की कई पीढ़ियों से जुड़ी इस जगह को वापस खरीदना उनके लिए खास उपलब्धि थी. इससे पता चलता है कि महंगे घर खरीदने के बावजूद सिडनी के लिए परिवार और उससे जुड़ी यादें कितनी मायने रखती हैं.
(Image Credits- littletudordiary Instagram)
बेल-एयर की पुरानी हवेली पर खर्च किए 6.2 मिलियन डॉलर
साल 2023 में सिडनी ने लॉस एंजिलिस के बेल-एयर इलाके में करीब 62 लाख डॉलर यानी लगभग 52 करोड़ रुपये में एक पुरानी हवेली खरीदी. साल 1930 के दशक में बनी ये प्रॉपर्टी करीब 1.25 एकड़ में फैली है और इसमें लगभग 4,477 वर्ग फुट का घर है. हवेली में पांच बेडरूम, चार बाथरूम, एक अलग गेस्टहाउस और स्विमिंग पूल भी है. हालांकि, खरीदते वक्त इसकी हालत काफी खराब थी. घर की दीवारों पर बेलें चढ़ी थीं और गार्डन पूरी तरह बढ़ा हुआ था. सिडनी इसे नया और मॉडर्न रूप देने के बजाय इसकी पुरानी पहचान बचाकर रखना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि वह घर की मरम्मत इस तरह करवाना चाहती हैं कि उसका पुराना आकर्षण बना रहे. (Image Credits- littletudordiary Instagram)
फ्लोरिडा का घर भी है आलीशान
सिडनी की प्रॉपर्टी की लिस्ट में सबसे महंगी खरीद फ्लोरिडा के समरलैंड की स्थित उनकी वॉटरफ्रंट हवेली है. जून 2024 में उन्होंने इसके लिए करीब 1.35 करोड़ डॉलर यानी लगभग 113 करोड़ रुपये खर्च किए. करीब 7,720 वर्ग फुट में फैली इस प्रॉपर्टी में छह बेडरूम, गेस्टहाउस, जिम और लिफ्ट जैसी सुविधाएं हैं. यहां एक ऐसा वाइन रूम भी है, जिसमें 520 बोतलें रखी जा सकती हैं. इसके अलावा, घर के अंदर 330 गैलन का बड़ा एक्वेरियम है. बाहर नमक के पानी वाला इनफिनिटी पूल, स्विम-अप बार और हॉट टब है. नावों के शौकीनों के लिए यहां निजी बोट रैंप और छह छोटी नावों तक के लिए जगह भी मौजूद है. (Image Credits- littletudordiary Instagram)
मुश्किल दिनों से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर
सिडनी की कहानी सिर्फ महंगी हवेलियों और लग्जरी सुविधाओं तक सीमित नहीं है. उन्होंने एक ऐसे दौर से शुरुआत की, जब उनका परिवार आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था और लॉस एंजिलिस में एक मोटल के कमरे में रहना पड़ता था. बाद में उन्होंने अपनी कमाई से मां के घर का कर्ज चुकाने और परिवार के सपने पूरे करने में भी मदद की. सिडनी ने बताया है कि परिवार को आर्थिक मुश्किलों से गुजरते देखने के बाद उनके मन में पैसे खोने का डर बैठ गया था. यही वजह है कि वो अपनी कमाई को खर्च करने के साथ-साथ निवेश करने पर भी ध्यान देती हैं. उनके घरों की बढ़ती लिस्ट इसी सोच का हिस्सा है, जहां पुरानी यादों से जुड़े घरों से लेकर समंदर किनारे बनी आलीशान हवेली तक शामिल हैं. (Image Credits- littletudordiary Instagram)