काइली जेनर ऐसे हॉलीवुड सेलेब्स में से एक हैं जो हमेशा चर्चा के केंद्र में रहती हैं. कभी अपने बोल्ड स्टाइल को लेकर, कभी अपने बच्चों और पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने बहनों और बिजनेस की वजह से. काइली एक ऐसा चेहरा है जो बचपन से ही कैमरे के सामने रही हैं. (Picture Credits- Instagram Kylie Jenner)
1. काइली जेनर: टीवी से बिजनेस की दुनिया तक
काइली जेनर अमेरिका की मशहूर टीवी स्टार, बिजनेसवुमन और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं. उनका जन्म 10 अगस्त 1997 को कैलिफोर्निया, अमेरिका में हुआ था. काइली ने बहुत कम उम्र में ही पहचान बना ली थी. वो अपने परिवार के रियलिटी शो कीपिंग अप विद कार्डशियन्स से चर्चा में आईं. आज उनकी पहचान सिर्फ एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि ब्यूटी और फैशन बिजनेस की दुनिया में भी है. (Picture Credits- Instagram Kylie jenner)
2. मशहूर परिवार और बहनों से खास रिश्ता
काइली का परिवार हॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में गिना जाता है. उनकी मां क्रिस जेनर हैं और पिता कैटलिन जेनर हैं. उनकी बड़ी बहनों में किम कार्दशियन, कोर्टनी कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन शामिल हैं. उनकी अपनी सगी बहन केंडल जेनर एक मशहूर मॉडल हैं. परिवार के रियलिटी शो ने सभी बहनों को दुनिया भर में पहचान दिलाई. काइली और केंडल ने साथ में कपड़ों का बिजनेस भी शुरू किया था. (Picture Credits- kyliejenner)
3. ब्यूटी की दुनिया में काइली का बड़ा नाम
काइली ने साल 2015 में अपने लिप किट के साथ ब्यूटी बिजनेस की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने काइली कॉस्मेटिक्स नाम से अपना ब्रांड बनाया. उनके लिप लाइनर और लिपस्टिक काफी पॉपुलर. हुए. बाद में उन्होंने स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए. सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग ने उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में हेल्प की. आज काइली की पहचान ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मेकअप ट्रेंड्स से भी जुड़ी हुई है. (Picture Credits- kyliejenner)
4. काइली जेनर के आलीशान घरों की दुनिया
काइली जेनर सिर्फ अपनी खूबसूरती और बिजनेस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने महंगे घरों के लिए भी चर्चा में रहती हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया में उनके कई घर रहे हैं. इन घरों में बड़े कमरे, शानदार इंटीरियर और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं देखने को मिलती हैं. आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के मुताबिक, काइली की रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की कीमत 80 मिलियन डॉलर से ज्यादा आंकी गई थी. (Picture Credits- kyliejenner)
5. 17 साल की उम्र में खरीदा पहला घर
काइली ने बहुत कम उम्र में अपना पहला घर खरीदा था. साल 2015 में उन्होंने कैलिफोर्निया के कैलाबासस में करीब 2.7 मिलियन डॉलर का घर लिया था. ये घर करीब 4,851 वर्ग फुट में फैला था और इसमें छह बेडरूम थे. घर के अंदर काले और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया था. इसमें एक होम थिएटर, स्विमिंग पूल और मेकअप करने के लिए खास कमरा भी था. बाद में काइली ने यह घर बेच दिया. (Picture Credits- Instagram Luxury)
काइली जेनर के घरों में लग्जरी और स्टाइल का खास मेल देखने को मिलता है. घर के इंटीरियर से लेकर फर्नीचर और सजावट तक, हर चीज को खूबसूरत बनाने पर ध्यान दिया गया है. बड़े कमरे, आकर्षक पेंटिंग, आरामदायक फर्नीचर और शानदार लाइटिंग उनके घरों को खास बनाते हैं. घर का हर हिस्सा उनके महंगे और स्टाइलिश लाइफस्टाइल की झलक देता है. (Picture Credits- kyliejenner)
काइली जेनर के घरों में सिर्फ महंगे इंटीरियर ही नहीं, बल्कि खुली जगहों और आराम का भी खास ध्यान रखा गया है. बड़े लिविंग रूम, खूबसूरत गार्डन और बाहर बैठने की जगह घर को और आकर्षक बनाती हैं. घर का डिजाइन ऐसा है, जहां लग्जरी के साथ सुकून का भी एहसास होता है. हर कोने में मॉडर्न डिजाइन और आराम का मेल देखने को मिलता है.(Picture Credit- AFP)
8. नया ड्रीम हाउस है इटैलियन स्टाइल में
काइली का नया घर हिडन हिल्स में बन रहा है. उन्होंने 2020 में इसके लिए पांच एकड़ जमीन करीब 15 मिलियन डॉलर में खरीदी थी. सितंबर 2026 में उन्होंने अपने इस ड्रीम हाउस की झलक दिखाई. घर में पत्थर के फर्श, लकड़ी का काम और पुराने यूरोपीय घरों जैसा डिजाइन देखने को मिलता है. काइली ने घर के लिए सफेद दीवारें और खास डिजाइन वाले बाथरूम चुने हैं. वह यहां एक बड़ा गार्डन और बाहर बैठकर खाना खाने की जगह भी बनवाना चाहती हैं. (Picture Credits- Instagram luxury)