युवराज के पिता पर FIR, महिलाओं के खिलाफ की अभद्र बात, विवाद में 'लुक्खे' का सीन

योगराज सिंह की वेब सीरीज लुक्खे विवादों में आ गई है. महिलाओं के खिलाफ कथित अभद्र भाषा को लेकर पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया है, जबकि चंडीगढ़ में FIR की मांग भी उठी है.

Advertisement
मुश्किल में फंसे योगराज सिंह (Photo: ITG) मुश्किल में फंसे योगराज सिंह (Photo: ITG)

कमलजीत संधू

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:47 PM IST

क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता क्रिकेट कोच और एक्टर योगराज सिंह की नई वेब सीरीज लुक्खे  को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पंजाब महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लिया. आरोप है कि सीरीज में योगराज सिंह ने महिलाओं के खिलाफ बेहद अपमानजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. 

योगराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप को लेकर चंडीगढ़ में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. ये कार्रवाई एक वकील की शिकायत के बाद हुई है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था. शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने योगराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

मुश्किल में योगराज

आयोग ने इस मामले की जांच किसी सीनियर पुलिस अधिकारी से कराने और सीरीज के कलाकारों, लेखक और निर्देशक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. हालांकि अभी तक योगराज की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. 

मामला तब और बढ़ गया जब चंडीगढ़ के वकील उज्जवल भसीन ने SSP को शिकायत देकर योगराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर दी. उनका कहना है कि सीरीज में महिलाओं के लिए इतनी गंदी और अश्लील भाषा इस्तेमाल की गई है, जिसे दोहराना भी मुश्किल है. वकील ने कहा कि- योगराज सिंह जी, जो खुद को स्‍प‍िर‍िचुअल गुरु भी कहते हैं, शायद उनकी मदर सुने, उनकी बहू सुने तो वो शर्म से सिर झुका लें. वकील का दावा है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है.

Advertisement

वायरल सीन पर दर्ज आपत्ति

एएनआई से बातचीत में वकील ने कहा कि उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सिर्फ योगराज सिंह ही नहीं, बल्कि सीरीज के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ इस तरह की भाषा पर सख्त कदम उठाया जा सके.

ये सीरीज पंजाब की उस दुनिया को दिखाती है, जहां रैप कल्चर सिर्फ गानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि ड्रग्स, अपराध, हिंसा और सिस्टम की नाकामी से भी जुड़ जाता है. इस शो से रैपर-सिंगर किंग ने एक्टिंग डेब्यू किया है. सीरीज में राशी खन्ना, पलक तिवारी, लक्षवीर सरन और शिवकांत सिंह परिहार भी नजर आ रहे हैं. इसे डायरेक्ट किया है हिमांक गौर ने. सीरीज 8 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

बात करें योगराज की तो वो कई फिल्मों-सीरीज का हिस्सा रह चुके हैं. वो भाग मिल्खा भाग में भी नजर आए थे. योगराज का विवादों से भी गहरा नाता रहा है. खुद युवराज उनके सख्त बिहेवियर पर बात कर चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement