सनी देओल से टकराएंगे यश, चपेट में आएंगे इमरान हाशमी! टॉक्सिक की नई रिलीज डेट से गर्माएगा माहौल

KGF स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की नई रिलीज डेट एक बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह बन सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को स्वतंत्रता दिवस 2026 वीकेंड पर लाने की तैयारी है, जहां पहले से सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ मौजूद हैं. इससे बॉक्स ऑफिस का माहौल गर्म होने वाला है.

Advertisement
यश और सनी देओल के क्लैश से धमाकेदार होगा स्वतंत्रता दिवस वीकेंड ! (Photo: IMDB) यश और सनी देओल के क्लैश से धमाकेदार होगा स्वतंत्रता दिवस वीकेंड ! (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

KGF स्टार यश की अगली फिल्म टॉक्सिक को लेकर जारी कन्फ्यूजन अब एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. मेकर्स अब इस फिल्म के लिए एक नई रिलीज डेट प्लान कर रहे हैं. अब मेकर्स ने जिस रिलीज डेट पर नजरें लगाई हैं, वो पूरे इंडिया में एक धमाकेदार बॉक्स ऑफिस क्लैश की वजह बन सकती है.

रिपोर्ट्स कहती हैं कि टॉक्सिक के मेकर्स अब स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं. मजेदार ये है कि स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड पर बॉलीवुड में पहले ही एक तगड़ा क्लैश तय हो चुका है. ऐसे में हिंदी समेत कई भाषाओं में आ रही टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस का माहौल गर्म होना तय है.

Advertisement

फाइनली टॉक्सिक के रिलीज होने की आस
यश की टॉक्सिक ने सबसे पहले 19 मार्च की रिलीज डेट अनाउंस की थी. मगर इसी दिन धमाकेदार धुरंधर 2 भी रिलीज के लिए आ गई. उसी बीच मिडल ईस्ट में चल रहा युद्ध भी गंभीर हो गया. टॉक्सिक जैसे बड़े प्रोजेक्ट के लिए हर मार्केट की कमाई बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मेकर्स ने फिल्म टालकर 4 जून के लिए शिड्यूल कर दी. लेकिन अप्रैल के अंत में यश ने एक नोट लिखकर फैन्स से कहा कि वो टॉक्सिक से ग्लोबल लेवल का धमाका प्लान कर रहे हैं और इंटरनेशनल मार्केट्स में रिलीज सेट करने के लिए थोड़ा और वक्त लगेगा. इसलिए टॉक्सिक 4 जून को भी नहीं आएगी और वो जल्द नई रिलीज डेट अनाउंस करेंगे, जो फिल्म के ग्लोबल एम्बिशन को सूट करेगी.

Advertisement

अब फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि टॉक्सिक के लिए मेकर्स स्वतंत्रता दिवस 2026 का वीकेंड टारगेट कर रहे हैं. ऐसा होने से बॉक्स ऑफिस पर एक बहुत बड़े क्लैश का मैदान तैयार हो जाएगा.

आमने-सामने होंगे यश-सनी देओल-इमरान हाशमी
स्वतंत्रता दिवस वाले वीकेंड के लिए सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' पहले शिड्यूल हुई थी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि नेशनल हॉलिडे वाले बड़े वीकेंड का पूरा फायदा लेने के लिए सनी की फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होगी. गदर 2, जाट और बॉर्डर 2 की धमाकेदार सक्सेस से हैट्रिक लगा चुके सनी शानदार फॉर्म में हैं. बंटवारा 1947 के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं और फिल्म में उनका स्पेशल कैमियो होने की भी रिपोर्ट्स हैं. इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं, जो सनी के साथ घायल, घातक और दामिनी जैसी फिल्में बना चुके हैं. इसलिए बंटवारा 1947 स्वतंत्रता दिवस वीकेंड में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है.

सनी की फिल्म के बाद, इमरान हाशमी की आवारापन 2 के लिए भी स्वतंत्रता दिवस वीकेंड की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है. आवारापन 2, बंटवारा 1947 के ठीक एक दिन बाद 14 अगस्त को रिलीज होनी है. आवारापन 2 ऐसा सीक्वल है, जिसके लिए जनता ने लंबा इंतजार किया है. इसलिए ये फिल्म भी स्वतंत्रता दिवस पर कमाल कर सकती है. लेकिन अब यश की टॉक्सिक के आने से ये बॉक्स ऑफिस क्लैश और बड़ा हो जाएगा.

Advertisement

KGF ने कन्नड़ इंडस्ट्री से आए यश को हिंदी में भी बड़ा स्टार बना दिया है. वो अपनी ब्लॉकबस्टर हिट के 4 साल बाद फिल्म लेकर आ रहे हैं. सिनेमा लवर्स से फिल्म को शुरुआती रिस्पॉन्स काफी सॉलिड मिला था, लेकिन फिल्म टलने से माहौल थोड़ा डिस्टर्ब हुआ है. लेकिन टॉक्सिक हिंदी में भी आने वाली है और यश अपने दम पर तगड़ा धमाका कर सकते हैं. इसलिए टॉक्सिक का स्वतंत्रता दिवस पर आना, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 दोनों के लिए रिस्क भरा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »