Ramayana Trailer: रणबीर-यश ने लूटी लाइमलाइट, हनुमान की झलक को तरसे फैंस, क्यों नहीं दिखे सनी देओल?

रामायण के ट्रेलर में सनी देओल की झलक ना दिखने से फैंस निराश हैं. दो पार्ट में रिलीज होने वाली इस फिल्म में सनी हनुमान बने हैं. फैंस ने इंटरनेट पर सनी को मिस करते हुए पोस्ट लिखे हैं.

Advertisement
क्यों नहीं दिखे सनी देओल? (Photos: Social Media) क्यों नहीं दिखे सनी देओल? (Photos: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

हनुमान कहां है? सनी देओल क्यों मिसिंग हैं?... नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ट्रेलर जब गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया, तो फैंस की एक्साइटमेंट पीक पर थी. रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी की झलक ने फैंस को इंप्रेस किया. लेकिन ये क्या... 4 मिनट 10 सेकंड का ट्रेलर खत्म होने के बाद फैंस के चेहरे पर निराशा दिखी. ये निराशा ट्रेलर के बुरा या अच्छा होने को लेकर नहीं थी, ये दर्शकों की उस उम्मीद को लेकर थी, जो अब टूट गई है. ट्रेलर में हनुमान यानी सनी देओल की झलक ना दिखने को लेकर थी.

Advertisement

ट्रेलर में क्यों नहीं दिखे सनी?
रामायण के पूरे ट्रेलर में सभी अहम किरदारों की झलक दिखती है. इकलौते सनी ऐसे थे, जिनका इस भव्य ट्रेलर में कहीं भी जिक्र नहीं था. ना ही उनकी आवाज सुनने को मिली, ना ही उनके कोई सीन देखने को मिले. इंटरनेट पर पब्लिक ने अपनी निराशा जाहिर की. मेकर्स से सनी के गायब होने पर सवाल पूछे. मेकर्स ने तो खैर इस बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सनी के ना दिखने को लेकर कई थ्योरी वायरल हो रही हैं. सनी और मेकर्स के पुराने इंटरव्यू से भी इसका जवाब ढूंढ़ने की कोशिश हुई है. 

सभी जानते हैं कि रामायण मूवी दो पार्ट्स में रिलीज हो रही है. जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि रामायण में भगवान हनुमान का किरदार सीता हरण के बाद दिखाया गया है. हनुमान की मुलाकात राम और लक्ष्मण से ऋष्यमूक पर्वत पर होती है. जहां दोनों भाई सीता की खोज कर रहे थे. क्योंकि रामायण फिल्म के पहला पार्ट सीता हरण पर आकर खत्म होगा. इसलिए काफी संभावनाएं हैं कि फैंस सनी को मूवी के पहले पार्ट में ना देखें. शायद इसी वजह से मेकर्स ने सनी के किरदार को अभी छिपाकर रखा है. 

Advertisement

बीते दिनों दिल्ली में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी ने अपने रोल को लेकर बात की थी. वो क्लीन शेव लुक में दिखे थे. एक्टर ने कहा कि उन्होंने हाल ही में फिल्म का शूट शुरू किया है. अभी शूट लंबा चलने वाला है. इसलिए काफी उम्मीदें हैं कि फैंस सनी को फिल्म के सेकंड पार्ट में देखें. ये भी हो सकता है कि मेकर्स रामायण की रिलीज से पहले सनी के रोल को टीज करें, या फिर मूवी के क्लाइमैक्स में ही फैंस को सनी की झलक दिखे. 

बात करें फिल्म रिलीज की तो, रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा. इसका दूसरा पार्ट अगले साल आएगा. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म ग्लोबल लेवल पर अपना डंका बजाने वाली है. फिल्म का बज स्ट्रॉन्ग है, देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाल मचाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »