'शर्टलेस' किसान... धान के खेत में नंगे पैर पोज, मॉडल से कम नहीं लुक, बॉलीवुड भी फिदा

झारखंड के किसान और फैशन के शौकीन निशांत केरकेट्टा धान के कीचड़ भरे खेत को एक अनोखे फैशन रनवे में बदल रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो काफी वायरल हो रहे है.

Advertisement
कौन हैं निशांत केरकेट्टा? (Photo: Instagram/nishant_kerketta_1) कौन हैं निशांत केरकेट्टा? (Photo: Instagram/nishant_kerketta_1)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

फैशन शूट या मॉडलिंग की बात आते ही दिमाग में अक्सर किसी बड़े स्टूडियो, जगमगाती लाइट्स या फिर किसी खूबसूरत लोकेशन की तस्वीर उभरती है. कीचड़ से सने धान के खेत शायद किसी के ख्याल में भी न आएं. लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में झारखंड के रहने वाले एक युवा किसान ने इस पुरानी सोच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. इनका नाम है निशांत केरकेट्टा, जो अपनी इंस्टाग्राम रील्स के जरिए इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं.

Advertisement

खेतों में हाड़-तोड़ मेहनत करने वाले निशांत के वीडियो में एक तरफ जहां किसान की जमीनी जिंदगी नजर आती है, तो दूसरी तरफ मेन्सवियर की उनकी कमाल की समझ देखने को मिलती है. खेत में नंगे पैर काम करने से लेकर ट्रेंडी ओवरसाइज़्ड कपड़ों में किलर पोज देने तक, उनके इस अनोखे स्टाइल ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है.

जब धान के खेत में शुरू हुआ फैशन
निशांत के वायरल हो रहे वीडियो में से एक रील का टाइटल 'इंडियन फार्मर स्टार्टिंग फैशन' है, जिसने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. झारखंड के एक खूबसूरत गांव में बादलों से घिरे आसमान के नीचे बने इस वीडियो में निशांत बिना शर्ट के, सिर्फ ग्रे शॉर्ट्स पहने नंगे पैर कीचड़ से भरे धान के खेत में बीज बोने वाली टोकरी लेकर चलते दिखते हैं. 

Advertisement

वीडियो शुरू होते ही उनकी बेहतरीन फिटनेस लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन जिस चीज ने इसे किसी इंटरनेशनल फैशन-फिल्म जैसा लुक दिया, वह था उनका गजब का आत्मविश्वास. खेत में काम करते-करते वे जिस सहजता से कैमरे की ओर देखकर एक हल्की सी 'थंब्स-अप' स्माइल देते हैं, वह किसी प्रोफेशनल मॉडल से कम नहीं लगता.

निशांत की एक और रील समाज की उस आम धारणा को सीधी चुनौती देती है जिसमें माना जाता है कि गांव-देहात के युवा फैशनेबल नहीं हो सकते. उनकी इस वीडियो की शुरुआत ही इस लाइन से होती है- 'गांव के लड़के अच्छे कपड़े नहीं पहन सकते'. लेकिन इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर जो नजारा दिखता है, वह लोगों के होश उड़ा देता है.

निशांत एक बेहद सलीके से तैयार किए गए आउटफिट में सामने आते हैं, जहां उन्होंने साफ-सुथरी सफेद शर्ट के साथ हल्के नीले रंग की डेनिम, प्रिंटेड टाई, स्टाइलिश बूट्स और एक लंबा ओवरकोट पहना होता है. हाथ में सोने की घड़ी और चेहरे पर टिंटेड सनग्लासेस लगाकर जब वे पोज देते हैं, तो उनका कैजुअल और फॉर्मल कपड़ों का यह फ्यूजन एक क्लासिक फैशन स्टेटमेंट बन जाता है.

जानिए कौन हैं निशांत केरकेट्टा?
निशांत केरकेट्टा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले एक फैशन और फिटनेस फ्रीक हैं. वे असल जिंदगी में खेती-बाड़ी करने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर फैशन से जुड़ा कंटेंट तैयार करते हैं. आम फैशन इंफ्लुएंसर्स से अलग, निशांत के वीडियो का बैकग्राउंड कोई सेट नहीं, बल्कि उनका रोजमर्रा का देसी माहौल होता है. उनकी रील्स में मिट्टी और खपरैल की छत वाले घर, आंगन, विशाल पेड़, नदी का किनारा, खुला आसमान और हाईवे जैसी जगहें साफ दिखाई देती हैं. इन्हीं जाने-पहचाने ग्रामीण नजारों के बीच वे आज के लेटेस्ट मेन्सवियर के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं और कैमरे के सामने जेब में हाथ डाले, साइड प्रोफाइल और बैक शॉट्स जैसे सटीक पोज देते नजर आते हैं.

Advertisement

बॉलीवुड सेलेब्स हुए कायल
खेती-बाड़ी और हाई-फैशन का यह अनूठा कॉम्बिनेशन अब सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का ध्यान भी इस पर गया है. 5 अक्टूबर को शेयर किए गए उनके एक हालिया वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने रिएक्शन देते हुए कमेंट लिखा, 'क्या बात है.' वहीं शिबानी दांडेकर ने उनकी तारीफ में लिखा, 'स्टाइल बहुत पसंद आया,' जबकि अनुषा दांडेकर ने कमेंट किया, 'स्टाइल चेक.' 

सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी रील्स पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके इस किलर एटीट्यूड और ऑरा की वजह से उन्हें इंटरनेट पर 'ऑरा फार्मर' का नया नाम दे दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »