जब Shah Rukh Khan ने कहा था- मुझे गालियां मत दो, मेरा दिल्ली का जानवर जाग जाता है

एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान से पूछा गया था कि ट्विटर पर जब कोई उन्हें गालियां देता है तो वे इससे कैसे डील करते हैं? इस सवाल का शांति से जवाब देते हुए किंग खान ने कहा था-  प्लीज मुझे ट्विटर पर गालियां मत दो. मेरा दिल्ली का जानवर जाग जाता है, मजा नहीं है इसमें.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST
  • गालियां देने वालों को शाहरुख ने क्या कहा था?
  • 2 नवंबर को जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे किंग खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले दिनों अपने बेटे आर्यन खान को लेकर चर्चा में थे. 2 नवबंर को किंग खान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. मन्नत के बाहर किंग खान के फैंस का तांता रात से लगना शुरू हो गया था. शाहरुख को उनके फैंस का बेशुमार प्यार तो मिलता ही है, पर उनके आलोचक भी कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर कई मौके पर शाहरुख खान ट्रोल हो चुके हैं. 

Advertisement

गालियों के बारे में शाहरुख खान को लगता है बुरा, जानें वजह

एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान से पूछा गया था कि ट्विटर पर जब कोई उन्हें गालियां देता है तो वे इससे कैसे डील करते हैं? इस सवाल का शांति से जवाब देते हुए किंग खान ने कहा था-  प्लीज मुझे ट्विटर पर गालियां मत दो. मेरा दिल्ली का जानवर जाग जाता है, मजा नहीं है इसमें.


 

''आओ और मुझे सच में गालियां दो. गालियों के बारे में मुझे बहुत बुरा लगता है. मैं गालियों को बचाने के लिए एक एसोसिएशन शुरू करना चाहता हूं. सबसे पहले कुछ गालियों की स्पेलिंग ही उनका फील खत्म कर देती है.  ‘U’ आसान है लेकिन ‘OO’ इसे मुश्किल बनाता है.''


 

जेल में था शाहरुख खान का बेटा

शाहरुख खान के लिए उनका ये जन्मदिन बेटे आर्यन खान की घर वापसी की सौगात लेकर आया है. जेल में पिछले 28 दिनों से बंद आर्यन खान घर लौट आए हैं. आर्यन ड्रग्स केस में फंसे हैं. जब आर्यन खान जेल में थे गौरी और शाहरुख के लिए एक एक पल काटना मुश्किल हो गया था. शाहरुख ने बेटे को जेल से बरी कराने में पूरी ताकत झोंक दी. उन्होंने एड़ी चोटी का जोर लाया जिसकी नतीजा है कि आर्यन पिता के जन्मदिन पर उनके साथ हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »