Welcome to the Jungle Box Office Day 1: अक्षय कुमार की कॉमेडी का चला जादू, पहले दिन हुई सॉलिड कमाई

Welcome to the Jungle Box Office Day 1: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है. फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करके अक्षय की पिछली फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस पर मिला सॉलिड स्टार्ट (Photo: IMDB) 'वेलकम टू द जंगल' को बॉक्स ऑफिस पर मिला सॉलिड स्टार्ट (Photo: IMDB)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को दर्शकों का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, ज्यादातर रिव्यूज पॉजिटिव हैं. कई दिग्गद सितारों से सजी फिल्म ने बढ़िया ओपनिंग की है. आइए जानते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई कैसी रही. 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन?

Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले 25 जून को फिल्म के पेड प्रीव्यू शो रखे गए थे, जिससे फिल्म की कमाई की अच्छी शुरुआत हुई. अब फिल्म के पेड प्रीव्यू और पहले दिन की शुरुआती कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. 

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने गुरुवार को पेड प्रीमियर से 3.75 करोड़ रुपये अपने खाते में किए. वहीं, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर इंडिया में 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यूज को मिलाकर फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, विदेशी मार्केट से फिल्म को 6.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन मिला है, जिसके बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, ऑफिशियल आंकड़े आाना अभी बाकी है. 

Advertisement

'भूत बंगला' को छोड़ा पीछे

'वेलकम टू द जंगल' ने अक्षय की पिछली फिल्म 'भूत बंगला' की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया है. 'भूत बंगला' ने भारत में पहले दिन 12.25 करोड़ की नेट ओपनिंग की थी. वहीं,  प्रीमियर से फिल्म की 3.75 करोड़ की कमाई हुई थी, जिससे फिल्म की ओपनिंग 16 करोड़ रुपये रही थी. वहीं, 'वेलकम टू द जंगल' ओपनिंग कमाई में इससे आगे निकल गई है. 

'वेलकम टू द जंगल' की शुक्रवार को 10,892 शोज में कुल मिलाकर 26.46% की थिएटर ऑक्यूपेंसी देखी गई. इसमें मॉर्निंग शोज में 11%, दोपहर के शोज में 26.85%, शाम के शोज में 28.85% और रात के शोज में 39.15% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. 

'अल्फा' के आगे टिक पाएगी अक्षय की फिल्म?

अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन तो कदम जमाती नजर आ रही है. लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग वीकेंड और उसके बाद वर्किंग डेज में कैसा परफॉर्म करती है. आने वाले दिनों में अक्षय की फिल्म को 'अल्फा', 'धमाल 4', और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जैसी कई नई थिएट्रिकल रिलीज से टक्कर मिलने वाली है. इस क्लैश का असर फिल्म की कमाई पर कितना पड़ेगा, ये देखने वाली बात होगी. 

बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुआ था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसके बाद फिल्म का सीक्वल 'वेलकम बैक' साल 2015 में आया था. अब अहमद खान फिल्म का तीसरा पार्ट वेलकम टू द जंगल लेकर आए हैं. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज हैं. 

Advertisement

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, परेश रावल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत 32 सितारे हैं. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. अगर आपने ओपनिंग डे पर फिल्म को मिस कर दिया है तो अभी टिकट बुक करें और जल्दी से देख आएं 'वेलकम टू द जंगल'. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »