'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे वीकेंड में डटकर किया 'अल्फा' का सामना, अक्षय को मिली लगातार दूसरी बड़ी हिट

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. आलिया भट्ट और शरवरी की नई रिलीज अल्फा के थिएटर्स में आने के बावजूद, अक्षय की फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी. 'भूत बंगला' के बाद अक्षय को इस साल लगातार दूसरी बड़ी हिट मिली है.

Advertisement
'अल्फा' के सामने भी तगड़ी निकली अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' (Photo: Screengrab) 'अल्फा' के सामने भी तगड़ी निकली अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

अक्षय कुमार के मल्टीस्टारर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल ने 26 जून को धमाकेदार तरीके से बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की थी. कॉमेडी से जनता को एंटरटेन कर रही इस फिल्म ने पूरे पहले हफ्ते में तो दमदार कमाई जारी रखी ही, दूसरे वीकेंड में भी इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. नए वीकेंड में अक्षय की फिल्म के सामने आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-यूनिवर्स फिल्म अल्फा भी थी, पर इसके बावजूद वेलकम टू द जंगल ने बड़े जंप के साथ तगड़ी कमाई की है.

Advertisement

वेलकम टू द जंगल का दूसरा वीकेंड भी दमदार

गुरुवार को पहला हफ्ता खत्म होने तक अक्षय की फिल्म का डेली कलेक्शन 5 करोड़ की रेंज में पहुंच गया था. शुक्रवार को वर्किंग डे और नई रिलीज अल्फा के आने से वेलकम टू द जंगल का कलेक्शन थोड़ा सा कमजोर हुआ और 4.5 करोड़ तक जाकर रुक गया, लेकिन अल्फा का बहुत धमाकेदार न निकलना इसके लिए बूस्ट साबित हुआ. इसलिए शनिवार को 65% से ज्यादा जंप के साथ फिल्म ने 7.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया.

फैमिली ऑडियंस को पसंद आने वाली कॉमेडी होने का फायदा फिल्म को संडे के दिन मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि वेलकम टू द जंगल ने संडे को भी 30% का सॉलिड जंप लिया और 10वें दिन इसका कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा.

दमदार टोटल के लिए तैयार वेलकम टू द जंगल

दूसरे वीकेंड में अक्षय की फिल्म ने कुल 21.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. पहले वीकेंड के मुकाबले ये गिरावट 60% के करीब ही है, इसलिए वेलकम टू द जंगल की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ दमदार कही जा सकती है. अब तक 10 दिनों में फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन ऑलमोस्ट 115 करोड़ हो चुका है. 125 करोड़ के रिपोर्टेड बजट में बनी ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है.

Advertisement

इसके बाद होने वाली कमाई अब फिल्म का प्रॉफिट ही बढ़ाएगी. अक्षय ने इसी साल अप्रैल में भूत बंगला जैसी बड़ी हिट दी है. वेलकम टू द जंगल उनकी लगातार दूसरी हिट बन गई है. इससे पहले अक्षय की पिछले साल आई फिल्में जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5 और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थीं.

इससे पता चलता है कि अक्षय अब 2023-24 वाले उस दौर से उबर चुके हैं, जब उनकी फिल्में लाइन से फ्लॉप हो रही थीं. अब नजरें इस बात पर हैं कि वेलकम टू द जंगल दूसरे हफ्ते में कैसी कमाई करती है और क्या आने वाले हफ्तों में ये 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »