विराट कोहली ने Like की हसीनाओं की फोटो, Ex गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट, पूछा- ये कब खत्म होगा?

विराट कोहली के लाइक पर छिड़ा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. सोशल मीडिया पर क्रिकेटर को लेकर खूब मजे लिए जा रहे हैं. एक पोस्ट पर विराट की एक्स गर्लफ्रेंड ने कमेंट किया है.

Advertisement
विराट की एक्स गर्लफ्रेंड ने क्या कहा? (Photo: Instagram @xoizaleite/social media) विराट की एक्स गर्लफ्रेंड ने क्या कहा? (Photo: Instagram @xoizaleite/social media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक का किस्सा चर्चा में बना हुआ है. उन्होंने जर्मन इंफ्लुएंसर लिजलैज की इंस्टा पोस्ट लाइक की थी. मामले के तूल पकड़ने के बाद क्रिकेटर ने फोटो को अनलाइक किया. इससे पहले विराट ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी. बैक टू बैक 'लाइक' कंट्रोवर्सी में घिरे विराट को ट्रोल किया जा रहा है. अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड का भी रिएक्शन आया है.

Advertisement

'लाइक' कर फंसे विराट कोहली
एक इंस्टाग्राम पेज ने कोलाज पोस्ट किया गया. जिसमें उनकी एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीट (Izabelle Leite), अनुष्का शर्मा, लिजलैज और अवनीत कौर दिखीं. फोटो के कैप्शन में लिखा- विराट कोहली को लेकर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महिलाओं के मामले में उनका टेस्ट एकदम एलीट है. इजाबेल से लेकर अनुष्का तक... एलीट टेस्ट उनके ब्रांड का हिस्सा है.

इस वायरल पोस्ट पर इजाबेल ने रिएक्ट किया है. उन्होंने थकने वाला इमोजी शेयर कर लिखा- 12 साल हो चुके हैं... अभी भी ये खत्म नहीं हुआ है. क्यों लोग इन बातों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड का ये रिएक्शन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कौन हैं Izabelle?

मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक, इजाबेल और विराट कोहली साल 2012 से 2014 तक रिश्ते में थे. तब विराट की जिंदगी में अनुष्का नहीं आई थीं. फिर साल 2017 में कोहली ने अनुष्का शर्मा संग शादी की. कपल के दो बच्चे हैं. इजाबेल की बात करें तो वो ब्राजीलियन मॉर्डल और एक्टर हैं. वो हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि उनका ये सफर छोटा रहा. वो आमिर खान की फिल्म तलाश में दिखी थीं. इसमें उनका छोटा सा रोल था. एक्ट्रेस ने साउथ मूवीज में भी काम किया है. इजाबेल को आखिरी बार 2020 में आई फिल्म वर्ल्ड फेमस लर में देखा गया था.

Advertisement

इजाबेल इंस्टा पर एक्टिव रहती हैं. उनका अकाउंट देखकर मालूम पड़ता है कि वो लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं. वो मैरिड हैं और उनके प्यारे बच्चे भी हैं. रियल लाइफ में इजाबेल खूबसूरत हैं. वो फैशनेबल और ग्लैमरस हैं. अपनी मिलियन डॉलर स्माइल से अक्सर फैंस का दिल जीतती हैं. उनके इंस्टा पर 537K फॉलोअर्स हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement