रामायण की राह पर राजामौली की वाराणसी! इंटरनेशनल ईवेंट में दिखाई जाएगी खास फुटेज, प्रमोशन का तगड़ा प्लान

एस एस राजामौली की वाराणसी अब ग्लोबल प्रमोशन का मिशन शुरू करने जा रही है. CCXP मेक्सिको 2026 में फिल्म का पहला इंटरनेशनल प्रेजेंटेशन होगा, जहां एक्सक्लूसिव कंटेंट और बिहाइंड द सीन फुटेज दिखाई जाएगी. इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है, क्योंकि फिल्म से नए खुलासे सामने आएंगे.

Advertisement
राजामौली की वाराणसी शुरू करने जा रही ग्लोबल प्रमोशन! (Photo: Instagram/@varanasimovie) राजामौली की वाराणसी शुरू करने जा रही ग्लोबल प्रमोशन! (Photo: Instagram/@varanasimovie)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

नमित मल्होत्रा की रामायण ने ऑफिशियल टीजर लॉन्च से पहले, लॉस एंजेलिस में फिल्म की पहली झलक के साथ अपना कैंपेन शुरू किया था. अब सबसे बड़े इंडियन फिल्म प्रोजेक्ट्स में से एक, एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी भी ग्लोबल स्टेज पर प्रमोशन की शुरुआत करने जा रही है. रामायण की तरह वाराणसी भी भारतीय संस्कृति से निकली कहानी को इंटरनेशनल दर्शकों के लिए लेकर आ रही है. ऐसे में राजामौली के लिए वाराणसी का ग्लोबल प्रमोशन शुरू करना भी बहुत जरूरी था. और इस काम के लिए वाराणसी की टीम ने CCXP 2026, मेक्सिको का मंच चुना है.

Advertisement

क्या है CCXP?
सैन डिएगो में होने वाले पॉप कल्चर इवेंट कॉमिक कॉन इंटरनेशनल की तर्ज पर, दुनिया भर में कई ऐसे ही इवेंट होते हैं. इन्हीं में से एक है CCXP, जिसका नाम पहले कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस था. ये कुछ ऐसा है जैसे किताबों और साहित्य के लिए बुक फेयर होते हैं. दिल्ली के प्रगति मैदान में एक इंटरनेशनल बुक फेयर होता है, फिर दिल्ली बुक फेयर भी है.

इसके अलावा पटना बुक फेयर, कोलकाता बुक फेयर भी होते हैं. ये बुक फेयर साहित्य पढ़ने वालों और बेचने वालों को एक छत के नीचे ले आते हैं. दिन भर में कई इवेंट्स के लिए मंच सजे रहते हैं, नई किताबों के लोकार्पण होते हैं और माहौल पूरा साहित्यमय हो जाता है. ऐसे ही सिनेमा और पॉप कल्चर के लिए कॉमिक कॉन या सिनेमा कॉन इवेंट मायने रखते हैं. रामायण के मेकर्स

Advertisement

CCXP एक मल्टी जॉनर इवेंट है. यानी टीवी-मैगजीन-सिनेमा जैसे अलग-अलग मीडियम के पॉप कल्चर कंटेंट को दुनिया भर के फैन्स के सामने लेकर आता है. ब्राजील से शुरू हुआ CCXP अब जर्मनी और मेक्सिको में भी होता है. इस साल मेक्सिको का CCXP 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक होगा. वाराणसी की टीम इसी बीच इस इवेंट में पहुंच रही है. ये वाराणसी का पहला ग्लोबल अपीयरेंस होगा.

CCXP में क्या है वाराणसी का प्लान?
वाराणसी की टीम ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से बताया है कि CCXP मेक्सिको के एक स्टेज, थंडरस्टेज पर फिल्म का एक एक्सक्लूसिव पैनल मौजूद होगा. 'वाराणसी टू वर्ल्ड' नाम से फिल्म की जो झलक राजामौली ने पिछले साल दिखाई थी, वो भी दिखाई जाएगी. डायरेक्टर एसएस राजामौली की तरफ से एक खास वीडियो मैसेज भी दिखाया जाएगा. साथ में इस इवेंट में वाराणसी के खास बिहाइंड द सीन वीडियो भी दिखाए जाएंगे, जो अभी तक किसी के सामने नहीं आए हैं. इसके बाद वाराणसी की टीम, ऑडियंस के साथ बातचीत भी करेगी.

वाराणसी, रामायण की ही तरह इंडिया से निकली बड़ी ग्लोबल फिल्म होने वाली है. इसकी तकनीक से लेकर कहानी तक को इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. हर दर्शक और फिल्म फैन वाराणसी के बारे में 'थोड़ा और' जानना चाहता है. ऐसे में CCXP मेक्सिको 2026 में इस फिल्म के संसार और डेवलपमेंट को लेकर कुछ ऐसी बातें सामने आएंगी जो अभी तक जनता को नहीं पता.

Advertisement

जैसे हाल ही में सिनेमाकॉन 2026 में रामायण की टीम के पहुंचने पर लोगों को फिल्म के बारे में बहुत सी नई बातें पता चली थीं और यश के इंटरव्यूज खूब वायरल हुए थे. राजामौली की वाराणसी में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में हैं. अगर आप भी वाराणसी का इंतजार टकटकी लगाए बैठे हैं, तो CCXP मेक्सिको में फिल्म के प्रमोशन पर भी नजर लगाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »