'तबीयत ठीक नहीं थी, तो प्रोग्राम में क्यों आए, फीस क्यों ली?', दलेर मेहंदी पर फिर बरसे मंत्री

उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने नवरात्रि कार्यक्रम में दलेर मेहंदी पर शराब पीकर स्टेज शो करने का आरोप लगाया. मंत्री ने कहा कि अगर सिंगर की तबीयत ठीक नहीं थी तो उन्हें कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था.

Advertisement
सुबोध उनियाल का पहला रिएक्शन (Photo: Screengrabs) सुबोध उनियाल का पहला रिएक्शन (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

लेजेंडरी सिंगर दलेर मेहंदी पर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने नवरात्रि के कार्यक्रम में दारू पीकर स्टेज शो करने का आरोप लगाया. एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हुआ जिसमें मंत्री ने सरेआम दलेर मेहंदी को खरी खोटी सुनाई. उनपर नशे में होने और ऑडियंस को ठगने का आरोप लगाया. जैसे ही ये मुद्दा वायरल हुआ पूरा बॉलीवुड दलेर पाजी के सपोर्ट में आ गया. मीका ने भाई के सपोर्ट में कहा कि दलेर मेहंदी दारू नहीं पीते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि सिंगर की तबीयत ठीक नहीं चल रही है.

Advertisement

दलेर मेहंदी पर फिर बरसे मंत्री
अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर की तबीयत ठीक ना होने के दावों पर रिएक्ट किया है. उनका कहना है अगर सिंगर की तबीयत ठीक नहीं थी, तो उन्हें प्रोग्राम का हिस्सा नहीं बनना चाहिए था. इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में सुबोध ने अपना स्टैंड रखते हुए कहा- अगर वो फिजीकली फिट नहीं थे, तो उन्हें इवेंट में शामिल ही नहीं होना चाहिए था. पहली बात तो उन्हें शो में आने को लेकर कमिटमेंट ही नहीं करनी चाहिए थी. अगर आप फिजीकली फिट नहीं हैं तो (परफॉर्म करके) आप खुद को ही बेवकूफ बना रह हो. अगर आप ठीक से बोल नहीं सकते, तो आपको वहां पर आना ही नहीं चाहिए था.

उनियाल ने आगे कहा- उन्हें गरिमा को बनाए रखना चाहिए था, जिसकी एक महान कलाकार से उम्मीद की जाती है. बस इसलिए कि आप कलाकार हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि आप लोगों को मूर्ख समझें. आपको शो में आने की पूरी पेमेंट की गई थी. कई लोगों के लिए फर्स्ट-क्लास टिकट बुक किए गए थे. होटलों की व्यवस्था भी कर दी गई थी. इंटरव्यू में उनियाल ने बताया कि उन्हें कुछ फोन कॉल आए थे, जिनमें उनसे बयान जारी कर ये बोलने को कहा गया कि दलेर मेहंदी मेडिकेशन पर थे. लेकिन मंत्री जी ने ऐसा करने से मना कर दिया. 

Advertisement

सिंगर के सपोर्ट में इंडस्ट्री
सुबोध उनियाल जहां अपने स्टैंड पर कायम हैं. वहीं उन्हें कईयों ने ट्रोल भी किया है. सेलेब्स ने भी उनियाल पर निशाना साधा है. उनका कहना है अगर सुबोध उनियाल सिंगर की परफॉर्मेंस से खुश नहीं थे. तो अकेले में इसकी निंदा कर सकते थे. लेकिन जिस तरह उन्होंने भरी सभा में शो रुकवाकर दलेर मेहंदी पर सवाल उठाए, वो सरासर एक कलाकार की गरिमा का अपमान करने जैसा है.

इंडस्ट्री से अनुपम खेर, राजपाल यादव, हर्षदीप कौर, कपिल शर्मा ने दलेर मेहंदी को सपोर्ट किया है. कपिल ने अपनी पोस्ट में बताया कि दलेर मेहंदी की कुछ वक्त पहले सीरियस सर्जरी हुई है. पूरे विवाद पर दलेर मेहंदी ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »