पाकिस्तान में समय रैना-भूत बंगला का क्रेज, करण जौहर की फ्लॉप फिल्म भी देख रही आवाम

पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले पायदान पर भारतीय फिल्म ने अपनी जगह बनाई हुई है. इसके अलावा शोज की बात करें तो कॉमेडियन समय रैना का 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो नंबर 1 पर है.

Advertisement
पाकिस्तान में टॉप पर इंडियन फिल्में-शोज (Photo: Netflix) पाकिस्तान में टॉप पर इंडियन फिल्में-शोज (Photo: Netflix)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय भारतीय फिल्मों और वेब शोज को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है. वहां की जनता भारतीय कंटेंट को इस कदर पसंद कर रही है कि नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में इंडियन फिल्मों और शोज ने पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है. सरहद पार बैठे दर्शक बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और भारतीय रियलिटी शोज को न सिर्फ देख रहे हैं, बल्कि उन्हें खूब प्यार भी दे रहे हैं. 

Advertisement

पाकिस्तान में टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कई भारतीय नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्मों और शोज ने वहां तहलका मचा रखा है.

'भूत बंगला' का नंबर वन पर कब्जा
पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स पर फिल्मों की कैटेगरी में इस समय जो फिल्म सबसे पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है, वह है हॉरर और कॉमेडी के जबरदस्त तड़के से भरपूर फिल्म 'भूत बंगला'. वहां के दर्शकों को इस फिल्म का डर और कॉमेडी का अनोखा मेल बेहद पसंद आ रहा है, यही वजह है कि यह नंबर वन की कुर्सी पर जमी हुई है.

साउथ की 'ब्लास्ट' और 'मां-बहन' भी रेस में आगे
इस ट्रेंडिंग लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ और अन्य भारतीय फिल्में भी अपना दम दिखा रही हैं. तीसरे पायदान पर साउथ की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'ब्लास्ट' मौजूद है, जिसे वहां काफी देखा जा रहा है. वहीं, चौथे नंबर पर 'मां-बहन' फिल्म ने अपनी जगह बनाई हुई है. इसके अलावा छठे नंबर पर 'धुरंधर', नौवें नंबर पर 'कलंक' और दसवीं पोजीशन पर 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में ट्रेंड कर रही हैं.

Advertisement

समय रैना के 'लेटेंट' का दबदबा
फिल्मों के साथ-साथ भारतीय शोज का जादू भी पाकिस्तान के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टीवी और वेब शोज की लिस्ट में भी भारत का ही बोलबाला है. मशहूर कॉमेडियन समय रैना का टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (सीजन 2) वहां पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इसके साथ ही विवादों और मनोरंजन से भरपूर रियलिटी शो 'लॉक अप' का सीजन 2 भी चौथे नंबर पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »