'70 हजार शूटर हैं हमारे पास, 200 भाई मुंबई में', टाइगर फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नई धमकी

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आए एक ऑडियो में एक शख्स ने 70 हजार शूटर होने का दावा किया और सलमान खान से माफी मांगने को कहा. उसने सलमान के करीबियों को भी धमकी दी. जानिए ऑडियो में क्या कहा गया और मामले में जांच कहां तक पहुंची.

Advertisement
lawrence bishnoi audio lawrence bishnoi audio

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है. इस घटना के बाद सामने आए एक अनिल पंडित के एक नए ऑडियो में धमकी देते हुए बड़े-बड़े दावे करता सुनाई दे रहा है. उसका कहना है कि मुंबई में उसके 200 लोग मौजूद हैं और उसके पास 700 नहीं, बल्कि 70 हजार शूटर हैं. इतना ही नहीं, ऑडियो में सलमान खान से माफी मांगने की मांग करते हुए उनके करीबियों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है.

Advertisement

ऑडियो में अनिल पंडित बॉलीवुड की फिल्मों में दाऊद इब्राहिम के पैसे लगने का आरोप लगाता है. उसका दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री से होने वाली कमाई का इस्तेमाल भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, ये सभी बातें ऑडियो में शख्स की ओर से किए गए दावे हैं. इनकी सच्चाई और टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से इनके संबंध की पुष्टि जांच से ही हो सकेगी.

‘हमारे पास 700 नहीं, 70 हजार शूटर हैं’

ऑडियो में अनिल अपनी ताकत दिखाते हुए कहता है कि उसके पास शूटरों की कोई कमी नहीं है. वह दावा करता है कि मुंबई में उसके 200 लोग पहले से मौजूद हैं और अगर उनके दो लोगों को नुकसान पहुंचाया गया, तो जवाब देने के लिए 200 लोग तैयार बैठे हैं.

ऑडियो में वह कहता है, “अगर तुम हमारे दो मारोगे, तो हमारे 200 भाई पहले से तैयार बैठे हैं मुंबई में.” इसके बाद वह अपने नेटवर्क को लेकर और बड़ा दावा करता है. कहता है कि उसके पास 700 नहीं, बल्कि 70 हजार शूटर हैं. 

Advertisement

सलमान खान से माफी की मांग, नहीं तो करीबियों को धमकी?

इस ऑडियो में सलमान खान का नाम लेकर भी धमकी दी गई है. अनिल कहना है कि जब तक सलमान खान माफी नहीं मांगते, तब तक उनका पीछा नहीं छोड़ा जाएगा. वह सलमान की जिंदगी मुश्किल करने की बात भी कहता है.

ऑडियो में आगे दावा किया जाता है कि अगर सलमान खान माफी मांग लेते हैं, तो उनसे कोई दुश्मनी नहीं रहेगी. लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करते, तो उन्हें और उनके आसपास रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जाती है.

ऑडियो में धमकी दी गई है कि सलमान खान के करीबियों का भी जीना मुश्किल कर दिया जाएगा. इस बयान से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ सकती है. हालांकि, ऑडियो में दी गई धमकियों को गंभीरता से जांचना और इसके पीछे मौजूद लोगों की पहचान करना पुलिस के लिए अहम होगा.

बॉलीवुड और दाऊद इब्राहिम को लेकर क्या बोला शख्स?

कथित ऑडियो में गैंगस्टर बॉलीवुड की फिल्मों की फंडिंग को लेकर भी गंभीर आरोप लगाता है. उसका दावा है कि भारत के कई अभिनेता पाकिस्तान में बैठे दाऊद इब्राहिम के पैसे से फिल्में बनाते हैं और बदले में उसे कई गुना कमाई करके देते हैं.

Advertisement

वह आरोप लगाता है कि इस पैसे का इस्तेमाल भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है. ऑडियो में दाऊद इब्राहिम पर नशे के कारोबार और धमाकों से जुड़े आरोपों का भी जिक्र किया गया है.

उसका कहना है कि जब तक माहौल एकतरफा नहीं होगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी. वह यह भी सवाल उठाता है कि प्रशासन सलमान खान से माफी मांगने के लिए क्यों नहीं कहता.

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से क्यों जुड़ रहा है मामला?

मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर 2026 की शाम टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर फायरिंग हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं. टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गए.

इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई थी.

अब सामने आए इस कथित ऑडियो में भी सलमान खान से माफी की मांग और उनके करीबियों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है. इसी वजह से मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं. लेकिन ऑडियो में किए गए दावों और फायरिंग की घटना के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

Advertisement

लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच विवाद की जड़ क्या है?

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद की जड़ 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़ी है. सलमान खान को अप्रैल 2018 में इस मामले में दोषी ठहराया गया था और पांच साल की सजा सुनाई गई थी. कुछ ही दिनों बाद उन्हें जमानत मिल गई थी.

बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है. इसी मामले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिए थे. इसके बाद सलमान खान और उनके परिवार को धमकियां मिलने की खबरें सामने आती रही हैं.

अप्रैल 2024 में सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई थी. इससे पहले 2022 में उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था. इन घटनाओं के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई.

बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में हुई हत्या के मामले में भी बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के आरोप सामने आए और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. हालांकि, हर घटना में जिम्मेदारी और संबंध को अलग-अलग जांच और सबूतों के आधार पर ही तय किया जा सकता है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच हमलावरों की पहचान करने और घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं. जांच के लिए 12 टीमों के गठन और CCTV फुटेज खंगाले जाने की खबर सामने आई थी. इस मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इनमें एक नाबालिग है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »